Some true and good lines (कुछ सच्ची और अच्छी बातें) from my pen

 

कुछ सच्ची और अच्छी बातें :-

आज का दौर बड़ा कठिन दौर है, इस कठिन दौर में अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचा पाना बड़ा मुश्किल सा लगने लगा है| जहाँ आज के दौर में लोग सफल होने में लगे हैं और रिश्तों को पीछे छोड़ रहे हैं, इसके फलस्वरूप वह सफल तो खूब हो रहे हैं, किन्तु अपनी निजी जीवन को अँधेरे में ढकेल रहे हैं| समाज में रहने के लिए हमें समाज के सभी नियमों और कानूनों को भी मानना पड़ता हैं | इसमें कोई दो राए नहीं हैं, किन्तु हमारे जीवन कई प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं और हमको उनसे भी निपटना होना होता है, लेकिन वास्तविक जीवन की गतिविधियों को करना पड़ता है |

 

 

आज लोग सिर्फ अपने मतलब से ही आपसे सम्बन्ध रखते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इनके बिना यह काम नहीं हो पायेगा और वह जब तक ही आपसे सम्बन्ध रखते हैं जब तक उन्हें आपसे काम रहता हैं और उसके बाद वह आपको इस तरह से अपने जीवन से बाहर निकाल कर फेंकते हैं, जैसे दूध से मक्खी |  कहने का अर्थ केवल और केवल यही है मित्रों है! कि दोस्ती, रिश्ता और शादी केवल उन्हीं लोगों में करें जिन्हें आपकी की इज्ज़त की और आपकी की कद्र हो, न कि ऐसे लोगों में जिनके पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके पास सम्मान की बहुत बड़ी कमी है, क्योंकि सम्मान सिर्फ चरित्रावान लोगों का ही किया जाता हैं , न कि गुंडों और मवालियों का |

चरित्रवान होने के क्या – क्या फायदे हो सकते हैं, शायद आपको इसके बारे में पता नहीं है, कोई बात नहीं है | हम आपको बताएँगे अपने ज्ञान और अनुभवों की रोशनी में | सबसे पहले चरित्रावान व्यक्तियों को ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि मन और तन के सच्चे और अच्छे मन वाले लोग बहुत ही मृदुल स्वभाव के होते हैं | ऐसे लोग कभी किसी का न तो बुरा सोचते हैं और न ही किसी का बुरा करते हैं, न ही किसी को किसी का बुरा करने देते हैं |

 

 ऐसे लोग बड़े ही दयालु प्रवृत्ति के होते हैं और इनसे हर इंसान और पशु- पक्षी भी खुश रहतें है, बल्कि मैं तो यहाँ तक कह सकता हूँ, ऐसे लोगों से कभी भी दूरी नहीं बनानी चाहिए | ऐसे लोग ईश्वर के वरदान के सामान होते हैं, हमें इनका  सम्मान कारण चाहिए| इनका मज़ाक तो बिलकुल नहीं बनाना चाहिए | यदि  इनका सम्मान नहीं करना हैं तो मत करें,लेकिन इनका उपहास भी न उड़ायें |एक बात और अगर हम किसी का दिल से आदर नहीं कर सकते हैं, तो न करें और न आदर करने का दिखावा करें, क्योंकि दिखावा करना ईश्वर के अपमान करने के बराबर माना जाता है, इसलिए दोस्तों! जो भी करें दिल से करें, वास्तव में आपके दिल को बड़ी खुशी हासिल होगी और हमेशा खुश रहेंगे |

हमेशा चिंता से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इससे दूर रखना चाहिए | समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं लेकिन इनसे साथ – साथ हर चीज़ को संतुलित करके जीवन जीना ही एक सफल जीवन की वास्तविकता कहलाती है| रो – धो कर जीवन हर इंसान जी लेता हैं, किन्तु समस्याओं को साथ – साथ हल करके जीना ही एक कला है, मेरे दोस्तों इस कला को आप अपने भीतर उत्पन्न करें, यदि न हो तो | किसी से यदि आपकी कोई बात – चीत हो जाती है तो उसको तुरंत निपटा लो, न कि उसको मन के अन्दर रखकर खुद भी चिंतित हों और दूसरों को भी चिंतित करें|

 कोई भी बात मन में नहीं रखनी चाहिए जो आपको चिन्ति करे और हमेशा आपकी परेशानी का कारण बने | मनुष्य को हमेशा चिंताओं से स्वंय को दूर रखना चाहिए, क्योंकि मनुष्य के तन और मन दोनों इससे दूषित हो जाते हैं| इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ने का डर लगा रहता हैं| समय निकालकर आप को अपने अच्छे दोस्तों  में कुछ बात चीत करनी चाहिए, जिससे कि वह आपको अच्छा सझाव से सकें और आपका सही मार्गदर्शन हो सकें| आप अपनी निजी बातों को भी अपने दोस्तों से साझा कर सकते हैं यदि आपको उनपर भरोसा हो |


हमेशा अच्छे दोस्त बनाने चाहिए, लेकिन अगर उनमें कोई ऐसी खूबी नहीं है जिससे आपको कोई लाभ नहीं है तो उनको त्यागना नहीं चाहिए, बल्कि उनके अंदर वह खूबी पैदा करनी चाहिए जो कि उनके अन्दर नहीं है | वैसे तो इस संसार में बिना दोष के कोई नहीं है| हर किसी के अन्दर कोई न कोई बुराई ज़रूर होती है, भले ही वह छोटी क्यों न हो | ठीक इसी प्रकार हर इंसान के अन्दर कोई न कोई अच्छाई ज़रूर होती है, भले ही वह छोटी क्यों न हो | इस संसार में आप अच्छे व्यक्ति अगर चाहोगे तो नहीं मिलेगा, क्यों कि परमात्मा के सिवा अन्य में कोई न कोई दोष ज़रूर होगा | इसलिए दोस्तों! अगर आप मासूम इंसान तलाश करोगे इन संसार में तो अकेले ही रह जाओगे, हर किसी के अन्दर कोई न कोई दोष अवश्य मौजूद होगा|

 

इंसान से दोस्ती उसके अच्छे संस्कार और उसके चरित्र से करनी चाहिए और यदि उसका चरित्र अच्छा है और उसके अन्दर कोई दोष आ गया है तो उसे त्यागना नहीं है, बल्कि उसके दोष को दूर करने कि कोशिश करनी चाहिए न कि उसे दूर करने की |

 

अच्छे दोस्त कीमती सामान की तरह होते होते हैं, जिनको ज़रुरत पड़ने पर हम उपयोग कर सकते हैं |  अच्छे दोस्तों से कभी भी रिश्ता नहीं तोडना चाहिए और न ही उनका दिल दुखाना चाहिए |यदि किसी दोस्त से कोई बात हो भी जाती है तो उसको उससे मिलकर हल कर लेनी चाहिए न कि  मुंह फुलाकर आना – जाना बंद कर लेना और इधर – उधर उसकी बुराई करना|

दोस्तों ! ये कुछ मेरे जीवन के अनुभव रहे हैं जिनको मैंने आपके साथ साझा किया है और आशा करता हूँ आपको ज़रूर पसंद आयेंगे| पसंद आने की सूरत में,

कृपया! इसे शेयर ज़रूर करें |

धन्यबाद !         

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness