Life is a priceless gift for all.(जीवन एक वरदान है)
जीवन एक वरदान है सबको नहीं मिलता| मनुष्य होना अपने आप ही भाग्यवान होने कि निशानी है ईश्वर यदि चाहता तो हमको कुछ भी बना सकता था, परन्तु ईश्वर ने ऐसा नहीं किया उसने हमको मनुष्य बनाकर हम पर बहुत बड़ा उपकार किया| वास्तव में ईश्वर बहुत ही दयावान और अत्यंत कृपालु है| यह उसकी महानता व दयालुता की निशानी है जो उसने हमको कीड़ा मकोड़ा नहीं बनाया | वह (ईश्वर) बड़ी ही शान वाला है उसकी समानता में कोई भी नहीं आ सकता वह हमेशा से है और हमेशा रहेगा, इसीलिए उसके उपकार और अपने जीवन का महत्व समझकर जीना सीखें| ये अनमोल घडी (समय) है जो बीत जाने के बाद अब कभी वापस नहीं आयेगा, इसीलिए दोस्तों अपने व दूसरों के लिए अच्छा सोंचें तथा अच्छा करने की कोशिश किया करें जिसके परिणामस्वरूप आपके साथ भी अच्छा होगा|
जीवन की धरोहर है अच्छे कर्म करके परमात्मा को प्राप्त करना है कि बुराई को दावत देकर शैतान को प्राप्त करना| शैतान खुद भी जलेगा और और तुमको भी जलने के लिए प्रेरित करेगा| आपने अक्सर ये देखा या महसूस किया होगा, कि जो कार्य आपके लिए और दूसरों के लिए लाभदायक होगा तो उसके करने के लिए आपको कई दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा| याद रखिये हमारे ऊपर जो परेशानियों का पहाड़ टूटता है वह कुछ नहीं सिर्फ हम्रारे द्वारा किये कुछ गलत कार्य या गलत फैसलों का नतीजा होता हैं|
इसलिए डरना नहीं है हिम्मत से काम लेना है क्यों ये परेशानियाँ स्थायी नहीं हैं, इनकों एक दिन ख़त्म होना है | हमारे द्वारा किये गए कृत्य को अच्छा बनाने की कोशिश किया करें फिर आपको उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा | संकट के समय दूसरों या ईश्वर को दोष मत दिया करें,बल्कि अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए, कि हमसे ऐसी कौन सी गलती हुई है जिसके परिणामस्वरुप हम पर ये संकट के रूप में उपस्थित हुई हैं| संकट का समय बहुत थोडा होता है किन्तु घबराना नहीं है साहस व धैर्य से काम लेना चाहिए| इस संसार में कोई भी वस्तु स्थाई नहीं है सिवाय ईश्वर के| कहने का आशय हैं कि जैसे सुख के बाद दुःख और दुःख के बाद सुख और गरीबी के बाद अमीरी और अमीरी के बाद गरीबी चलती रहती है यही क्रम चलता रहता है|
आपकी वर्तमान स्थति जो भी है उसी में रहकर उसे बहतर करने का प्रयास करें| खुद व खुदा को इसका दोषी न बनाये, क्योंकि कामयाब लोग हमेशा अपनी गलती का श्रेय स्वयं को देतें न कि दूसरो को | गलतियों से सीखें धैर्य व लगन से अपने काम को निरंतर करते रहें| निश्चिन्त रहकर उसका कुछ दिन तक इंतज़ार करें फिर आपको उसके परिणाम के बारें में पता चलेगा |
|आप ख़ुशी के मारे खुद को रोंक नहीं पाएंगे क्योंकि सफलता के लिए किया गया प्रयास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता| आपको आपकी मेहनत व लगन का इतना अच्छा परिणाम मिलेगा आपने कभी सपने में भी नहीं सोंचा होगा| ज्ञान को हमेशा बढ़ाने की चेष्टा करो क्योंकि ज्ञान ही एक ऐसा साधन है जो परमात्मा के बाद इस संसार में सर्वश्रेष्ठ है| अपनी जीभ व दृष्टि पर नियंत्रण रखें इसके बहुत से फायदे भविष्य में आपको नज़र आयेंगे| क्योंकि इन्सान से सबसे ज्यादा पाप उसके मुंह (जीभ) से होते हैं और उसके निजी अंगों से होते हैं |
आप ख़ुशी के मारे खुद को रोंक नहीं पाएंगे क्योंकि सफलता के लिए किया गया प्रयास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता| आपको आपकी मेहनत व लगन का इतना अच्छा परिणाम मिलेगा आपने कभी सपने में भी नहीं सोंचा होगा| ज्ञान को हमेशा बढ़ाने की चेष्टा करो क्योंकि ज्ञान ही एक ऐसा साधन है जो परमात्मा के बाद इस संसार में सर्वश्रेष्ठ है| अपनी जीभ व दृष्टि पर नियंत्रण रखें इसके बहुत से फायदे भविष्य में आपको नज़र आयेंगे| क्योंकि इन्सान से सबसे ज्यादा पाप उसके मुंह (जीभ) से होते हैं और उसके निजी अंगों से होते हैं |
जब किसी से मिलें मुस्कुरा के मिलें क्योंकि इस संसार में नफरत की तो बातें रह गयीं हैं, प्रेम तो मानो करना भूल सा गए हैं लोग | जब इन्सान आपसे नफरत करने लगता हैं तो सबसे पहले उसके आपसे से बात करने की शैली में परिवर्तन आ जाता है | उसकी वाणी में नीरसता व कटुता आ जाती है चहरे से मुस्कान की तो मृत्यु ही हो जाती है, अन्य लोगों से बात करने में तो उसे बहुत आनंद आता है, परन्तु आपसे बात करने में उसकी जान जाती है |
वैसे तो आपको सीधे मना नहीं कर सकता है, क्योंकि उसका अब भी आपसे कोई मसला हल होना है और जिस दिन उसका ये मसला यानी उसका कोई विशेष काम जो आपके बिना अब भी अधूरा है और वह आपके बिना नहीं हो सकता तब तक आपसे थोडा बहुत बोलचाल जारी रखता और जैसे ही उसका ये उद्देश्य भी पूरा हो जाता है | उस दिन वह आपको सीधे मना कर देगा, कि देखो भाई अब हमको आपसे कोई रिश्ता नहीं रखना है तो कृपया हमारे घर न आया करें | तो दोस्तों ऐसे लोगों से बच कर रहने की रारूरत है इनसे बचकर रहा करें |
धन्यवाद !






Comments