AMAZING STORY (sarkariresult.com)

संसार की प्रत्येक वस्तु हमें कुछ न कुछ सिखाती है।हमें प्रत्येक वस्तु से कुछ न कुछ अवश्य सीखना चाहिए।इसी बात पर आधारित मैं एक कहानी के माध्यम से आपको कुछ बताने की कोशिश करता हूँ।एक बार एक जंगल में एक शेर, एक लोमड़ी और एक भेड़िया रहता था।शेर ने नीलगाय का शिकार किया।

sarkariresult.com
भेड़िया ने हिरन का शिकार किया और लोमड़ी ने खरगोश का शिकार किया। तीनों शिकारों को एक साथ रखा गया और शेर ने कहा,-"भेड़िया बटबारा किया जाये। भेड़िया उठा और बड़ी विनम्रता से बोला कि महाराज मेरे हिसाब से नीलगाय को आपने मारा है।इसीलिए नीलगाय को आप रख लीजिए और हिरन को मैंने मारा है इसलिए हिरन को मैं रख लूँगा। इसी प्रकार से लोमड़ी ने खरगोश को मारा है तो खरगोश को लोमड़ी ले लेगी।
facebook
यह बात को सुनकर शेर को बहुत ज्यादा गुस्सा आया और उसने भेड़िया को ज़ोरदार एक थप्पड़ मारा और वह मर गया। यह दृश्य देखकर लोमड़ी घबरा गयी। और सोचने लगी।बस इतनी ही देर शेर ने कहा,-" लोमड़ी तुम बटबारा करो। उसी वक्त लोमड़ी उठी.और बोली महाराज छोटा मुँह और बड़ी बात है।मेरा ख्याल ये है कि नीलगाय को आप रात को खाने में ले लीजिए  और खरगोश को सुबह नाश्ते में ले लीजिए। इसके बाद दोपहर के खाने में आप हिरन को खालें।

whatsapp
यह फैसला सुनकर शेर बहुत खुश हुआ और बोला कि लोमड़ी इतना अच्छा बटबारा करना तूने कहाँ से सीखा  तभी लोमड़ी ने जवाब दिया,-" भेड़िया के अंजाम से"। इसी  बात से खुश होकर शेर ने कहा,-"जा सारे शिकार तेरे हुये,मैं दूसरा शिकार कर लूँगा।
दोस्तों इस कहानी के माध्यम से मैं आपको यह बात बताना चाहता हूँ कि यदि जीवन के सारे अनुभव अपने ऊपर देखना चाहते हो तो सारी उम्र बीत जायेगी  लेकिन अनुभव प्राप्त न होगा।हमें सदैव दूसरों से सीखना  चाहिए। यदि कोई किसी कार्य में असफल होता है तो हमें उससे ये सीखना चाहिए कि वह किस कारण असफल हुआ, कहीं वह कारण मेरे अंदर तो नहीं और उसको दूर करने की कोशिश करें।
 paisabazar.com
मनुष्य संसार  का सबसे विवेकशील व्यक्ति  है। मनुष्य  को ईश्वर  ने  सबसे  ज़्यादा विवेक दिया  है। हमें  अपने विवेक  सदा  सही उपयोग  करना  चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness