Demand of time (sarkariresult.com)
समय की मांग :- समय की मांग :- आज का दौर बड़ा ही कठिन दौर है | इस दौर में पेट को पालना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है, और इसी बीच अगर कोई समस्या पैदा हो जाए तो उसको कहाँ से निपटाया जाएगा ?बस इसी बात ने मेरे दिल को झकझोर करके रख दिया, कि यदि ऐसी कोई अचानक आने वाली परेशानी मनुष्य के जीवन में आती है, तो उसका निवारण कैसे किया जाना चाहिए ? वैसे तो मैं कोई दार्शनिक नहीं हूँ, लेकिन मेरे रब ने मुझे जो भी ज्ञान अता किया है उसकी रौशनी में मैं अपने विचार रखने जा रहा हूँ और ये उम्मीद भी कर रहा हूँ, कि मेरे द्वारा दिए गए सुझाव आपको ज़रूर पसंद आयेंगे और आपके जीवन में भी काम आयेंगे | बस ! आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें और अपनी कीमती राये देना न भूलें | इस संसार में जो भी चीज़ मौजूद है उसके लिए परमात्मा ने एक ऐसा निकाय बना दिया है जो कि आपने आप ही कार्य करता रहता है और इस श्रृष्टि के सारे कार्य उसी के अनुसार ही होते रहते हैं | आज के समयानुसार अगर आप स्वयं को वर्तमान के अनुकूल नहीं बनाते तो आपका जीना और सफल होना बड़ा मुश्किल हो सकता है | आज के इस दौर में आपको...