Demand of time (sarkariresult.com)

 

समय की मांग :-

समय की मांग :-

आज का दौर बड़ा ही कठिन दौर है | इस दौर में पेट को पालना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है, और इसी बीच अगर कोई समस्या पैदा हो जाए तो उसको कहाँ से निपटाया जाएगा ?बस इसी बात ने मेरे दिल को झकझोर करके रख दिया, कि यदि ऐसी कोई अचानक आने वाली परेशानी मनुष्य के जीवन में आती है, तो उसका निवारण कैसे किया जाना चाहिए ?

वैसे तो मैं कोई दार्शनिक नहीं हूँ, लेकिन मेरे रब ने मुझे जो भी ज्ञान अता किया है उसकी रौशनी में मैं अपने विचार रखने जा रहा हूँ और ये उम्मीद भी कर रहा हूँ, कि मेरे द्वारा दिए गए सुझाव आपको ज़रूर पसंद आयेंगे और आपके जीवन में भी काम आयेंगे | बस ! आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें और अपनी कीमती राये देना न भूलें |

इस संसार में जो भी चीज़ मौजूद है उसके लिए परमात्मा ने एक ऐसा निकाय बना दिया है जो कि आपने आप ही कार्य करता रहता है और इस श्रृष्टि के सारे कार्य उसी के अनुसार ही होते रहते हैं |

आज के समयानुसार अगर आप स्वयं को वर्तमान के अनुकूल नहीं बनाते तो आपका जीना और सफल होना बड़ा मुश्किल हो सकता है | आज के इस दौर में आपको समय के साथ कदम  से क़दम मिलाकर चलना होगा अन्यथा आप पीछे ही रह जायेंगे|

यही समय की मांग है आज जो भी ट्रिक्स और टेक्नोलॉजी चल रही हैं और आपको उनका ज्ञान भलीभांति है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता, किन्तु जहाँ आपने कोई नई वस्तु अथवा उपकरण देखा और आपने किसी से ये कह दिया कि यह मैंने पहली बार देखा है, तो वह इंसान तुरंत ही समझ जाएगा कि आप उनके योग्य नहीं हैं |

ठीक इसी प्रकार अगर आप कहीं निजी नौकरी के लिए जाते हैं और वहां भी आपसे आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में ही प्रश्न किया जाएगा | जैसे :- कंप्यूटर का ज्ञान हैं आपको और विद्युत् से सम्बंधित भी पूंछ सकते हैं, इसके अलावा और बहुत से प्रश्न कर सकते हैं – डाटा साइंस, जावा, c++, प्रोग्रामिंग,टैली, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस , टाइपिंग इत्यादि |

कुल मिलाकर हमें और आपको इस ज़माने के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलना होगा अन्यथा हम पीछे ही रह जायेंगे| हम जो भी सीखें उसको पूरे मन से सीखें, दिखावा करके हम सिर्फ व सिर्फ खुद को धोखा दे रहे हैं |

आज हम अपने आस - पास बहुत से लोग देख रहे हैं | जिनकी पढाई कब की पूरी हो चुकी किन्तु बेरोजगार हैं, क्यों? क्योंकि जब पढाई का समय था तब उन्होंने तफरी की और बेवजह के कार्यों में अपना समय और पैसा दोनों बर्वाद किया और जब वह अब पढना चाहते हैं तो उनके पास समय नहीं है, क्योंकि नौकरी मिले या न मिले परिवार वाले अपना कर्त्तव्य पूरा कर देते हैं यानी आपकी वह आपकी शादी अवश्य करा देते हैं और स्वभाविक है |

जब शादी होगी तो बच्चे भी होंगे और बच्चे होंगे तो खर्चा भी होगा और खर्चा होगा तो कमाना भी होगा और आपने सारे जीवन तो ज़िन्दगी का आनंद लिया और कमाना भी सीखा नहीं तो ऐसी कंडीशन में दिक्कतें होना आम सी बात है और आपको अब जाकर समझ आया कि छ: महीने तैयारी करके वह वाला एग्जाम निकल जाएगा, जी हाँ, बिलकुल निकल जाएगा लेकिन उस तैयारी के लिए आपके पास टाइम नहीं है |

आप कमाएंगे या एग्जाम की तैयारी करेंगे, क्योंकि जब आपके पास समय था तब आपने खूब ज़िन्दगी के मज़े लिए, मगर अब ज़िन्दगी का एग्जाम चल रहा है और इसी कंडीशन से आपको अपने माता-पिता का संघर्ष भी देखने को मिलेगा, जोकि अब आप खुद कर रहे हैं |

धैर्य से काम लें और कमायें भी | यह बहुत अच्छी बात है कि आपको अपनी शक्ति का अहसास तो हुआ, मान लीजिये आप बहुत ही लकी हैं इसलिये किस्मत ने आपको यह सुनहरा अवसर दोबारा दिया जिसमें आपके परिवार वाले भी आपको सपोर्ट कर रहे हैं, यदि आपने अब कुछ नहीं कर पाया तो शायद आप जीवन में कुछ भी न कर पाएं |

धन्यवाद !  

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness