Some golden lines from my pen (जीवन के कुछ अनदेखे लम्हें)

 

जीवन के कुछ अनदेखे लम्हें जिनमें हमें किस प्रकार रहना हैं:-

याद रखें ! मित्रता या प्यार उसी से करें,जो इसको निभाना जानते हो अन्यथा अकेले ही रहना ही बेहतर है आपके लिए | यदि आप किसी  लड़की अथवा महिला से प्रेम करते हैं और आप उससे शादी कारण चाहते हैं जिसके लिए आपको कुछ बातों का जान लेना बहुत ज़रूरी हैं|

 

यह संसार बहुत बड़ा है इसमें जीवन जीने के लिए यदि आप महिला है तो आको किसी पुरुष की  आवश्यकता होगी और यदि आप पुरुष हैं तो आपको एक स्त्री की ज़रुरत होगी जिसके साथ आप अपनी गृहस्थी बसा सकें|जिसे आप अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं |

तो उसके भीतर निम्नलिखित गुणों को देखकर व अच्छे से जाँच पड़ताल करके उसके साथ जीवन बिताने कि सोंचना या आपका दिल ज़रा सी भी नकारात्मकता महसूस करे तो आप इस रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ देना जो आप बनाने कि सोंच रहे है, यदि आपका रिश्ता हो गया है, आप उसको तोडना नहीं चाहते है, तो आप अपने साथी को अपने अनुसार डालने की  कोशिश करें| आप अपने अहसासों को उससे साझा करें और उसको समझाये, शायद वह समझ जाये |

आपको कोशिश करना आवश्यक है, परिणाम चाहें कैसा भी हो |

आपको कोशिश करना आवश्यक है, परिणाम चाहें कैसा भी हो उसको परमात्मा के आसरे छोड़ देना चाहिए| मैंने कुछ गुणों के बारे में अभी कुछ देर पहले बात की थी जो कि इस प्रकार हैं:-  

१.

  जिस लड़के या व्यक्ति से आपकी शादी प्रेम की बात चल रही है उसका अपने से बड़े तथा छोटे के प्रति स्वाभाव कैसा है? यदि उसका व्यवहार अपने से बड़े के साथ आदर व छोटे के साथ प्यार का है तो निश्चित वह आपके परिवार में बड़ों को इज्ज़त व छोटों प्यार देगा|

२.   अपने कर्तव्यों को हर हाल में पूरा करने की हिम्मत व सच बोलने वाला होन चाहिए, वैसे तो इस संसार में लगभग हर इन्सान झूठ  बोलता है लेकिन कम से कम अपनों से तो सच बोलने वाला होना चाहिए |

३.


  
आपकी आवश्कताओं का ख्याल करने वाला होना चाहिए जो इन्सान शादी से पहले अपने माता – पिता, भाई – बहन, सगे- सम्बन्धियों का ख्याल रखता हो, शादी के बाद वह आपका भी बेहतर ख्याल रखेगा|

४.   उसका मन व तन पवित्र हो, उसकी आत्मा की पवित्रता उसके चेहरे से मासूमियत बनकर टपकना चाहिए,कुछ लोग हैं इस संसार में जो सबको नहीं मिलते | विश्वास करें,  अगर अपने आप को पवित्र रख है तो परमात्मा आपको पवित्रता से भरे जीवनसाथी से नवाजेगा, सच्चे मन वाला जीवन साथी आपको अवश्य प्रदान करेगा |

५. 

  साहसी हो, अपनी और अपने परिवार की गरिमा की रक्षा करने वाला होना चाहिए | अपना और दूसरों का ख्याल रखने वाला होना चाहिए | बच्चों से प्रेम तथा बड़ों का सम्मान करने वाला होना चाहिए | बिना अपनी गलती के कभी अपने आपको दोषी न मानें और न कभी बिना गलती किसी के सामने झुके | संसार में ईश्वर के बाद सबसे शक्तिशाली ज्ञान है, इसको ज्यादा से ज्यादा हासिल करने की कोशिश करें |

६. 


 
उपरोक्त बिन्दुओं के आधार पर हर किसी का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता, ये केवल मानक मापदंड हैं जो हर प्रकार के व्यक्ति पर लागगू नहीं किये जा सकते हैं | यदि आप किसी से कुछ नया रिश्ता बनाने जा रहे हैं, तो कुछ उससे बात चीत करें और उसके स्वभाव और आदतों को जानें | आप किसी को बातचीत से नहीं जान सकते, लेकिन उसकी सोंच का अंदाजा ज़रूर लगा सकते हैं |

७.   आपकी सोंच आपकी ज़िन्दगी बदल देगी यदि अच्छी होगी तो अच्छा कर देगी और यदि बुरी होगी तो इसको बुरा कर देगी |

८.

  सारा संसार मिलकर भी चाहे कि वह आपको नुक्सान पहुंचा दे, तो नहीं पहुंचा सकता, जब तक परमात्मा की मर्ज़ी नहीं होगी और सारा संसार मिलकर भी चाहे आपको लाभ पहुँचाना चाहकर भी  नहीं पहुंचा सकता, जब तक ईश्वर की इच्छा नहीं होगी, क्योंकि इस संसार में एक वह ही जो सबको सम्मान और भोजन देने वाला है, केवल वही है जो दिन और रात का मालिक है और बाकी सब एक दिन नष्ट हो जाना है इसलिए केवल वही पूजा के लायक और दूसरा कोई नहीं |

९. 


 
अच्छा करें और अच्छा सोंचें तब आप अच्छा पाएंगे | कर्म ही सर्वोपरि है | कर्म के अनुसार ही हमको फल प्रदान किया जाता है| यदि कर्म अच्छा होगा तो फल भी अच्छा मिलेगा और यदि करम बुरा होगा तो फल भी बुरा मिलेगा, ये बात बिलकुल निश्तित है इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं जा सकता है |

१०.                     अपनी क्षमताओं का उपयोग सही दिशा में और सही स्थान  पर किया करें, इनका दुरूपयोग बिलकुल भी न करें, इससे ईश्वर नाराज़ होता है और उसकी कृपादृष्टि हमसे हट जाती है | इसलिए दोस्तों कोई भी ऐसा काम न करें जो अपने व दूसरों के लिए खतरनाक हो या जिससे भविष्य में नुक्सान होने का अनदेशा हो |

११.                

   पशुओं की  तरह व्यवहार न करें, आपने अक्सर देखा होगा पशुओं को जिनको न भूत का भय होता है न ही भविष्य की  चिंता | उनका अपना एक प्रक्रम होता है जिसके अनुसार वह चलते रहते है, पर आपको ईश्वर ने मनुष्य बनाया है जो सर्वश्रेष्ठ है इस संसार में |

दोस्तों ! आपको यदि यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों में शेयर कर दीजिये |

धन्यवाद् !

 

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness