आँख का आंसू (गम या ख़ुशी )tears in eyes(sadness or happiness)
आँख का आंसू (गम या ख़ुशी ) आज उसने जब मुझे कॉल की,तब मैं सो रहा था | उठते ही मैंने देखा कि तीन-तीन मिस्ड कॉल्स पड़ीं थीं | मिस्ड कॉल का जवाब देने के लिए मैंने तुरंत उसको कॉल की, पर कॉल का कोई आंसर नहीं मिला | कॉल का जवाब न मिलने की सूरत में मुझको उसकी बड़ी चिंता होने लगी, क्योंकि जो इंसान तुरंत कॉल को रिसीव करता हो या कॉल रिसीव न करने की सूरत में तुरंत कॉल वापस करता हो, उसकी चिंता होना स्वभाविक है | फ़िलहाल मेरे अन्दर एक अनजाना-सा भय होने लगा था कि शायद कोई अनहोनी तो नहीं हो गयी, लेकिन रब का लाख-लाख शुक्र है,कि कोई ऐसी बात नहीं थी | लेकिन जब आप किसी को दिल से चाहते हैं तो आपको स्वयं ही उसकी चिंता होने लगेगी | चाहे वह कोई भी हो जैसे – मित्र, माता–पिता, भाई – बहन, पत्नी, प्रेमिका इत्यादि | कुछ देर बाद मेरे उस दोस्त की कॉल आई और मैंने उसको रिसीव किया, तो पता चला कि आज मेरे दोस्त की बहन की सगाई है, जिसकी तैयारी की वजह से उसने मुझे कॉल की थी, जो मैंने रिसीव नहीं कर पाई और ..............| मैंने उसको तुरंत मुबारकबाद दी और फिर पूंछा,-“ क्या – क्या सामान आना हैं ? जल्दी स...