HOW CAN IMPROVE TO MYSELF 2023 TIPS AND TRICKS READ ONLINE
किसी महान व्यक्ति ने कहा था,-“कि यदि रिश्तों को बचाना है तो थोड़ा-सा झुक जाना ही बेहतर है, क्योंकि झुकने से किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं आती, बल्कि उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है| “प्रेम व रिश्तों में अपना पराया नहीं देखा जाता, प्यार तो बस किया जाता है| बस निभाया जाता है| रिश्तों को बनाये रखने के लिए छोटी – छोटी बातों को नज़र अंदाज़ कर देना चाहिए| इनसे रिश्ते खराब नहीं होते उनमें हमेशा नयी बनी ताजगी रहती है|
इंसान को उसकी बुराइयों (दुर्गुणों ) के कारण नकारना नहीं चाहिए, बल्कि उसको साथ में लेकर उसके दुर्गुणों को दूर करना चाहिए| इंसान के अन्दर कोई न कोई बुराई (दुर्गुण) अवश्य होता है| चाहें छोटा हो या बड़ा हो पर होता ज़रूर है | इंसान के दोषों का नकारकर उसके सद्गुणों के बिना पर उससे प्रेम किया जाना चाहिए| प्रत्येक इंसान के अन्दर कोई न कोई सद्गुण ज़रूर होता है| चाहें वह छोटा हो या बड़ा हो पर होता अवश्य है|
प्रत्येक इंसान में कुछ न कुछ कमी अवश्य होती है, क्योंकि मासूम इंसान को तलाश करोगे तो आप अकेले ही इस जहां में रहोगे| प्रत्येक इंसान प्रत्येक इंसान की खूबियों के बिना पर प्रेम व भाईचारा कायम करें | आज के इस दौर में जितना भी कामयाब हो जाये लेकिन आपको एक ऐसे साथी ज़रुरत अवश्य होगी ,जिससे आप अपनी निजी बातें साझा कर सके, समय बिता सकें आदि |
हमारी समस्याएं ज़रूर ख़त्म होंगी, क्योंकि इस संसार में कोई भी चीज़ स्थाई नहीं है| इसलिए कभी भी परेशां न होना, ईश्वर सब अच्छा कर देगा| वह बड़ा दयालु और अत्यंत मेहरवान है, उसके सामान न कोई था और न कभी कोई होगा, क्योंकि वह हमेशा से था और हमेशा तक रहने वाला है और इस नश्वर संसार का एक दिन अंत हो जाना है| किसी शायर ने कहा था-
ऐ बुलबुलों शोर न करो,
गम की रात है|
फिर वही दिन आ जायेंगे,
दो – चार दिन की बात है |
बिना संघर्ष के प्राप्त किया गया फल नि:स्वाद होता है, अपनी मेहनत और ईश्वर कि कृपा पर भरोसा रखें | इस दुनिया में केबल दो प्रकार के लोग पाए जाते है |
१. जो अच्छे होते हैं पर अच्छे होने का दिखावा नहीं करते|
२. दूसरे वे जो अच्छे नहीं होते पर अच्छे होने का दिखावा करते हैं| कहने का आशय है कि निर्मल ह्रदय के व्यक्ति बनिए न कि कठोर ह्रदय के| कठोर ह्रदय में शैतान का वास होता हैं और निर्मल व पवित्र ह्रदय में ईश्वर का |
३. इस संसार में कुछ लोग तो इतने अच्छे व सच्चे पाए जाते है जिनको आप देखकर आप देवताओं की अनुभूति करते हैं, परन्तु कुछ को देखकर शैतान भी स्वयं को लज्जित महसूस करता है| लोगों के प्रति दया कि भावना रखना और निर्बलों और भूखों को सहरा देना व खाना खिलाना इस संसार का परम पुण्य है, परन्तु इन बातों का अस्तित्व केवल किताबों, प्रवचनों व धार्मिक सम्मेलनों तक सीमित रह गया है, क्योंकि सहायता की बात पर चर्चा सभी करते हैं, परन्तु जब परीक्षा की घडी आती है तो अपने आवश्यक कार्य का बहाना बताकर किसी निर्बल को नकार देते हैं|
४. मनुष्य मनुष्य को मारकर खाने की चेष्टा करने लगे हैं क्योंकि वे भूल चुके हैं कि स्वयं को और अपने आचरण को| शिक्षा का स्तर तो वास्तविक रूप में काफी ऊँचा हो चुका है, परन्तु इसकी वास्तविक झलक कोसों से दूर है| वह वास्तविक शिक्षा जिसका उजाला हमारे पूर्वजों ने सारी दुनिया में बिखेरा| जिसको पाकर तुम्हे स्वयं को धन्य समझना चाहिए |आज तुम हमारी संस्कृति का उपहास उड़ाते हैं, तुमको तनिक लज्जा नहीं आती|
५.
आज विदेशों में हमारे पूर्वजों का नाम आदर के साथ लिया जाता है, क्योंकि उनकी शिक्षा दिखावटी नहीं थी जो कुछ अपने जीवन में उन्होंने सीखा, उसको पूर्णत: अपने जीवन में उतारने की कोशिश की | वे वास्तव में अच्छे व सच्चे थे, न कि आज की भांति अच्छा होने का दिखावा करते लोग जिनको आज पुराना (प्राचीन) कहकर जिनका उपहास उड़ाते है शायद उन्हें यह मालूम नहीं कि असफल व आलसी लोगों का और कार्य ही क्या है?
स्वयं तो कुछ करते नहीं और दूसरों को भी करने देते नहीं| ऐसे लोगों का न तो कोई वर्त्तमान होता है और न ही भविष्य| उनका जीवन दूसरों के बारे में व्यर्थ चिंतन में सदा लगा रहता है कि वह क्या कह रहा है ?और उसने यह उपलब्धि कैसे पा ली? मैंने तो ऐसा क्यों नहीं किया? बस इसी बीच उसका चिंतन घूमता रहता है और वह चिंता ईर्ष्या का शिकार हो जाता है, और ऐसे उसके जीवन के अंत हो जाता है, और पंचतत्व में विलीन हो जाता है|
किसी महान व्यक्ति ने कहा था,-“कि यदि रिश्तों को बचाना है तो थोड़ा-सा झुक जाना ही बेहतर है, क्योंकि झुकने से किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं आती, बल्कि उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है| “प्रेम व रिश्तों में अपना पराया नहीं देखा जाता, प्यार तो बस किया जाता है| बस निभाया जाता है| रिश्तों को बनाये रखने के लिए छोटी – छोटी बातों को नज़र अंदाज़ कर देना चाहिए| इनसे रिश्ते खराब नहीं होते उनमें हमेशा नयी ताजगी बनी रहती है|
किसी महान व्यक्ति ने कहा था,-“कि यदि रिश्तों को बचाना है तो थोड़ा-सा झुक जाना ही बेहतर है, क्योंकि झुकने से किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं आती, बल्कि उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है| “प्रेम व रिश्तों में अपना पराया नहीं देखा जाता, प्यार तो बस किया जाता है| बस निभाया जाता है| रिश्तों को बनाये रखने के लिए छोटी – छोटी बातों को नज़र अंदाज़ कर देना चाहिए| इनसे रिश्ते खराब नहीं होते उनमें हमेशा नयी ताजगी बनी रहती है|
किसी महान व्यक्ति ने कहा था,-“कि यदि रिश्तों को बचाना है तो थोड़ा-सा झुक जाना ही बेहतर है, क्योंकि झुकने से किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं आती, बल्कि उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है| “प्रेम व रिश्तों में अपना पराया नहीं देखा जाता, प्यार तो बस किया जाता है| बस निभाया जाता है| रिश्तों को बनाये रखने के लिए छोटी – छोटी बातों को नज़र अंदाज़ कर देना चाहिए| इनसे रिश्ते खराब नहीं होते उनमें हमेशा नयी ताजगी बनी रहती है| दोस्तों!
ये संसार है इसकी कोई भी चीज़ स्थाई नहीं है, यदि कुछ स्थाई है तो वह है ‘ईश्वर’|
हमें सदा उसी ही की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि वह ही हैं जो अत्यंत दयावान और कृपालु हैं| हमारी आपकी समस्त समस्याएं ईश्वर दूर करें|
धन्यवाद !
जीवन एक वरदान है सबको नहीं मिलता| मनुष्य होना अपने आप ही भाग्यवान होने कि निशानी है ईश्वर यदि चाहता तो हमको कुछ भी बना सकता था, परन्तु ईश्वर ने ऐसा नहीं किया उसने हमको मनुष्य बनाकर हम पर बहुत बड़ा उपकार किया| वास्तव में ईश्वर बहुत ही दयावान और अत्यंत कृपालु है| यह उसकी महानता व दयालुता की निशानी है जो उसने हमको कीड़ा मकोड़ा नहीं बनाया | वह (ईश्वर) बड़ी ही शान वाला है उसकी समानता में कोई भी नहीं आ सकता वह हमेशा से है और हमेशा रहेगा, इसीलिए उसके उपकार और अपने जीवन का महत्व समझकर जीना सीखें|
ये अनमोल घडी (समय) है जो बीत जाने के बाद अब कभी वापस नहीं आयेगा, इसीलिए दोस्तों अपने व दूसरों के लिए अच्छा सोंचें तथा अच्छा करने की कोशिश किया करें जिसके परिणामस्वरूप आपके साथ भी अच्छा होगा|
जीवन की धरोहर है अच्छे कर्म करके परमात्मा को प्राप्त करना है कि बुराई को दावत देकर शैतान को प्राप्त करना| शैतान खुद भी जलेगा और और तुमको भी जलने के लिए प्रेरित करेगा| आपने अक्सर ये देखा या महसूस किया होगा, कि जो कार्य आपके लिए और दूसरों के लिए लाभदायक होगा तो उसके करने के लिए आपको कई दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा| याद रखिये हमारे ऊपर जो परेशानियों का पहाड़ टूटता है वह कुछ नहीं सिर्फ हम्रारे द्वारा किये कुछ गलत कार्य या गलत फैसलों का नतीजा होता हैं| इसलिए डरना नहीं है हिम्मत से काम लेना है क्यों ये परेशानियाँ स्थायी नहीं हैं, इनकों एक दिन ख़त्म होना है | हमारे द्वारा किये गए कृत्य को अच्छा बनाने की कोशिश किया करें फिर आपको उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा | संकट के समय दूसरों या ईश्वर को दोष मत दिया करें,बल्कि अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए, कि हमसे ऐसी कौन सी गलती हुई है जिसके परिणामस्वरुप हम पर ये संकट के रूप में उपस्थित हुई हैं| संकट का समय बहुत थोडा होता है किन्तु घबराना नहीं है साहस व धैर्य से काम लेना चाहिए| इस संसार में कोई भी वस्तु स्थाई नहीं है सिवाय ईश्वर के| कहने का आशय हैं कि जैसे सुख के बाद दुःख और दुःख के बाद सुख और गरीबी के बाद अमीरी और अमीरी के बाद गरीबी चलती रहती है यही क्रम चलता रहता है|
आपकी वर्तमान स्थति जो भी है उसी में रहकर उसे बहतर करने का प्रयास करें| खुद व खुदा को इसका दोषी न बनाये, क्योंकि कामयाब लोग हमेशा अपनी गलती का श्रेय स्वयं को देतें न कि दूसरो को | गलतियों से सीखें धैर्य व लगन से अपने काम को निरंतर करते रहें| निश्चिन्त रहकर उसका कुछ दिन तक इंतज़ार करें फिर आपको उसके परिणाम के बारें में पता चलेगा |
आप ख़ुशी के मारे खुद को रोंक नहीं पाएंगे क्योंकि सफलता के लिए किया गया प्रयास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता| आपको आपकी मेहनत व लगन का इतना अच्छा परिणाम मिलेगा आपने कभी सपने में भी नहीं सोंचा होगा| ज्ञान को हमेशा बढ़ाने की चेष्टा करो क्योंकि ज्ञान ही एक ऐसा साधन है जो परमात्मा के बाद इस संसार में सर्वश्रेष्ठ है|
अपनी जीभ व दृष्टि पर नियंत्रण रखें इसके बहुत से फायदे भविष्य में आपको नज़र आयेंगे| क्योंकि इन्सान से सबसे ज्यादा पाप उसके मुंह (जीभ) से होते हैं और उसके निजी अंगों से होते हैं | जब किसी से मिलें मुस्कुरा के मिलें क्योंकि इस संसार में नफरत की तो बातें रह गयीं हैं, प्रेम तो मानो करना भूल सा गए हैं लोग | जब इन्सान आपसे नफरत करने लगता हैं तो सबसे पहले उसके आपसे से बात करने की शैली में परिवर्तन आ जाता है |
उसकी वाणी में नीरसता व कटुता आ जाती है चहरे से मुस्कान की तो मृत्यु ही हो जाती है, अन्य लोगों से बात करने में तो उसे बहुत आनंद आता है, परन्तु आपसे बात करने में उसकी जान जाती है वैसे तो आपको सीधे मना नहीं कर सकता है, क्योंकि उसका अब भी आपसे कोई मसला हल होना है और जिस दिन उसका ये मसला यानी उसका कोई विशेष काम जो आपके बिना अब भी अधूरा है और वह आपके बिना नहीं हो सकता तब तक आपसे थोडा बहुत बोलचाल जारी रखता और जैसे ही उसका ये उद्देश्य भी पूरा हो जाता है |
उस दिन वह आपको सीधे मना कर देगा, कि देखो भाई अब हमको आपसे कोई रिश्ता नहीं रखना है तो कृपया हमारे घर न आया करें | तो दोस्तों ऐसे लोगों से बच कर रहने की जरूरत है इनसे बचकर रहा करें |
जीवन के कुछ अनदेखे लम्हें जिनमें हमें किस प्रकार रहना हैं :
याद रखें ! मित्रता या प्यार उसी से करें,जो इसको निभाना जानते हो अन्यथा अकेले ही रहना ही बेहतर है आपके लिए | यदि आप किसी लड़की अथवा महिला से प्रेम करते हैं और आप उससे शादी कारण चाहते हैं जिसके लिए आपको कुछ बातों का जन लेना बहुत ज़रूरी हैं|
यह संसार बहुत बड़ा है इसमें जीवन जीने के लिए यदि आप महिला है तो आको किसी पुरुष की आवश्यकता होगी और यदि आप पुरुष हैं तो आपको एक स्त्री की ज़रुरत होगी जिसके साथ आप अपनी गृहस्थी बसा सकें|जिसे आप अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं |
तो उसके भीतर निम्नलिखित गुणों को देखकर व अच्छे से जाँच पड़ताल करके उसके साथ जीवन बिताने कि सोंचना या आपका दिल ज़रा सी भी नकारात्मकता महसूस करे तो आप इस रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ देना जो आप बनाने कि सोंच रहे है, यदि आपका रिश्ता हो गया है, आप उसको तोडना नहीं चाहते है, तो आप अपने साथी को अपने अनुसार डालने की कोशिश करें| आप अपने अहसासों को उससे साझा करें और उसको समझाये, शायद वह समझ जाये |
आपको कोशिश करना आवश्यक है, परिणाम चाहें कैसा भी हो उसको परमात्मा के आसरे छोड़ देना चाहिए| मैंने कुछ गुणों के बारे में अभी कुछ देर पहले बात की थी जो कि इस प्रकार हैं:-
१. जिस लड़के या व्यक्ति से आपकी शादी प्रेम की बात चल रही है उसका अपने से बड़े तथा छोटे के प्रति स्वाभाव कैसा है? यदि उसका व्यवहार अपने से बड़े के साथ आदर व छोटे के साथ प्यार का है तो निश्चित वह आपके परिवार में बड़ों को इज्ज़त व छोटों प्यार देगा |
२. अपने कर्तव्यों को हर हाल में पूरा करने की हिम्मत व सच बोलने वाला होन चाहिए, वैसे तो इस संसार में लगभग हर इन्सान झूठ बोलता है लेकिन कम से कम अपनों से तो सच बोलने वाला होना चाहिए |
३. आपकी आवश्कताओं का ख्याल करने वाला होना चाहिए जो इन्सान शादी से पहले अपने माता – पिता, भाई – बहन, सगे- सम्बन्धियों का ख्याल रखता हो, शादी के बाद वह आपका भी बेहतर ख्याल रखेगा|
४. उसका मन व तन पवित्र हो, उसकी आत्मा की पवित्रता उसके चेहरे से मासूमियत बनकर टपकना चाहिए,कुछ लोग हैं इस संसार में जो सबको नहीं मिलते | विश्वास करें, अगर अपने आप को पवित्र रख है तो परमात्मा आपको पवित्रता से भरे जीवनसाथी से नवाजेगा, सच्चे मन वाला जीवन साथी आपको अवश्य प्रदान करेगा |
५. साहसी हो, अपनी और अपने परिवार की गरिमा की रक्षा करने वाला होना चाहिए | अपना और दूसरों का ख्याल रखने वाला होना चाहिए | बच्चों से प्रेम तथा बड़ों का सम्मान करने वाला होना चाहिए | बिना अपनी गलती के कभी अपने आपको दोषी न मानें और न कभी बिना गलती किसी के सामने झुके | संसार में ईश्वर के बाद सबसे शक्तिशाली ज्ञान है, इसको ज्यादा से ज्यादा हासिल करने की कोशिश करें |
६. उपरोक्त बिन्दुओं के आधार पर हर किसी का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता, ये केवल मानक मापदंड हैं जो हर प्रकार के व्यक्ति पर लागगू नहीं किये जा सकते हैं | यदि आप किसी से कुछ नया रिश्ता बनाने जा रहे हैं, तो कुछ उससे बात चीत करें और उसके स्वभाव और आदतों को जानें | आप किसी को बातचीत से नहीं जान सकते, लेकिन उसकी सोंच का अंदाजा ज़रूर लगा सकते हैं |
७. आपकी सोंच आपकी ज़िन्दगी बदल देगी यदि अच्छी होगी तो अच्छा कर देगी और यदि बुरी होगी तो इसको बुरा कर देगी |
८. सारा संसार मिलकर भी चाहे कि वह आपको नुक्सान पहुंचा दे, तो नहीं पहुंचा सकता, जब तक परमात्मा की मर्ज़ी नहीं होगी और सारा संसार मिलकर भी चाहे आपको लाभ पहुँचाना चाहकर भी नहीं पहुंचा सकता, जब तक ईश्वर की इच्छा नहीं होगी, क्योंकि इस संसार में एक वह ही जो सबको सम्मान और भोजन देने वाला है, केवल वही है जो दिन और रात का मालिक है और बाकी सब एक दिन नष्ट हो जाना है इसलिए केवल वही पूजा के लायक और दूसरा कोई नहीं |
९. अच्छा करें और अच्छा सोंचें तब आप अच्छा पाएंगे | कर्म ही सर्वोपरि है | कर्म के अनुसार ही हमको फल प्रदान किया जाता है| यदि कर्म अच्छा होगा तो फल भी अच्छा मिलेगा और यदि करम बुरा होगा तो फल भी बुरा मिलेगा, ये बात बिलकुल निश्तित है इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं जा सकता है |
१०. अपनी क्षमताओं का उपयोग सही दिशा में और सही स्थान पर किया करें, इनका दुरूपयोग बिलकुल भी न करें, इससे ईश्वर नाराज़ होता है और उसकी कृपादृष्टि हमसे हट जाती है | इसलिए दोस्तों कोई भी ऐसा काम न करें जो अपने व दूसरों के लिए खतरनाक हो या जिससे भविष्य में नुक्सान होने का अनदेशा हो |
११. पशुओं की तरह व्यवहार न करें, आपने अक्सर देखा होगा पशुओं को जिनको न भूत का भय होता है न ही भविष्य की चिंता | उनका अपना एक प्रक्रम होता है जिसके अनुसार वह चलते रहते है, पर आपको ईश्वर ने मनुष्य बनाया है जो सर्वश्रेष्ठ है इस संसार में |
दोस्तों ! आपको यदि यह लेख पसंद आया हो तो प्लीज इसे अपने दोस्तों में शेयर कर दीजिये |
धन्यवाद् !
गम का सफ़र
मनुष्य का जीवन ही संघर्षों से भरा पड़ा है, इस संघर्ष के साथ जीना ही जीवन का असल मकसद है | जीवन में उतार – चढ़ाव सभी के आते है, किन्तु कोई बिखर जाता तो कोई संवर जाता है | हमें लोग देखकर अपनी शिक्षाओं, ज्ञान तथा अपनी प्रवृत्ति के अनुसार टिपण्णी करते है,कि तुम यह क्यों नहीं करते ? तुम वो क्यों नहीं करते ? तुम वो क्यों नहीं करते ? लेकिन टिपण्णी करने वालों को काम ही यही है | आपको उनके ऊपर ज्यादा धयान देने कि आवश्यकता नहीं है |
आप सिर्फ वही करें जो आप आसानी से तथा ज्यादा – से ज्यादा मेहनत के साथ कर सकते हैं, आप केवल उसी क्षेत्र में अपना कदम रखें जिसमे आप सबकुछ अच्छे से करना जानते हो और जों न आता हो उसको आसानी से सीख सकते हैं|
अपनी सफलताओं और विफलताओं का परिक्षण करें ताकि आप जान सकें , कि
किन कारणों से आप सफल हुए और किन से विफल ! लोगों का तो काम ही है
नुक्ताचीनी करना| जीवन आपका है इसको आपको स्वयं के अनुसार जीना है न कि दूसरों|
ग़म का भी इस संसार में अपना स्थान है प्रत्येक इन्सान के जीवन में इसका आना निश्चित है जिस प्रकार से जीवन - मरण म्रत्यु का इस संसार में विशेष स्थान है जिसको सब जानते व मानते है, पर संसार में मनुष्य रहता है इस प्रकार
से है जैसे उसको कभी मौत नहीं आएगी| आशा और विशवास पर यह संसार प्रारंभ से ही टिका हुआ है| दुःख का सबसे बड़ा हथियार है धैर्य मनुष्य के समय आत्म नियंत्रण रखना चाहिए| स्वयं पर भरोसा रखना चाहिये, इसी में आपकी भलाई है|
दुःख और सुख साइकिल के एक पहिये के सामान है जैसे दुःख बाद सुख और सुख के दुःख| जीवन अंत तक यह प्रक्रम चलता रहता है, उसी का नाम जीवन प्रत्येक इन्सान के जीवन में दुःख और सुख का आना जाना लगा रहता है| इससे से घबराना नहीं है,बल्कि इसके साथ संतुलन बनाकर जीवन व्यापन करना ही एक उत्तम प्राणी का कर्त्तव्य है| मनुष्य जीवन का अर्थ ही है कठिनाईयों से लड़ते हुए जीवन यापन करना | जीवन का उत्तम अनुभव आपको दूसरों से ग्रहण करना चाहिए| इस नश्वर संसार का एक दिन अंत हो जाना है केवल उस परमात्मा कि शान बांकी रह जानी है |मनुष्य के जीवन का सबसे उपयोगी समय कौन-सा है?
क्या आपको पता है? जी हाँ ! मनुष्य के जीवन का सबसे उपयोगी समय वह समय है जिसको उसने ईश्वर की याद में बिताया हो. और अपने परिवार ,माता-पिता,और सगे – सम्बन्धियों के साथ बिताया हो|
दूसरों की सहायता करने और किसी निर्बल के काम आने में लगाया गया समय को भी जीवन का सबसे उपयोगी समय कि श्रेणी में रख सकते हैं | इसके अतिरिक्त मेरी दृष्टि के अनुसार हमारे जीवन का सबसे जीवन का सबसे उपयोगी समय वही है जिसका हम अभी ऊपर जिक्र कर चुके हैं |
दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि अपनी संमृद्धि या विकास के लिए किये गए प्रयास में बिताया गया समय को भी हम जीवन का सबसे उपयोगी समय कह सकते हैं | इसीलिए दोस्तों समय की म्हणता को समझें और इसका सही उपयोग करने कोशिश करें | इसी में हमारी और आपकी बेहतरी हैं| जीवन बहुत अनमोल रत्न है जो हर किसी को हासिल नहीं होता | कुछ को तो इस संसार में आने से पहले ही इस संसार से विदा होना पड़ता है और आप सही व सलामत हो तो आप बहुत ही भाग्यवान हो और अपनी किस्मत पर आपको नाज होना चाहिए|
किसी से भी किसी प्रकार की कोई उम्मीद नहीं रखना चाहिए, चाहें वह अपना हो या पराया, क्योंकि जब वह हमारी उम्मीदों को तोड़ता है तब मन बहुत दु:खी होता है| इस दुःख का कारण ही है ‘आशा’ और आशा सिर्फ ईश्वर से रखना चाहिए न कि इंसानों से |
इंसान सिर्फ धोका और कपट के सिवा कुछ नहीं दे सकता क्योंकि उसका स्वभाव ही यही है| हालांकि सब इंसान एक से नहीं होते फिर भी ज़्यादातर लोग ऐसे है होते हैं, इनसे बचने की ज़रुरत है | मतलबी लोगों से अपने और अपने परिवार को बचाकर रखें | कहने का अर्थ है कि यदि मैंने आपसे किसी चीज़ की उम्मीद रखी, कि हमारे बुरे वक़्त में यह काम आएगा, किन्तु वह आपकी समस्याओं में आपसे कोसों दूर चला जाता है ताकि आप उसको न बुला लें अपनी सहायता के लिए| इसीलिए विद्वानों ने कहा है कि,-“सच्चा मित्र वही जो मुसीबत में काम आये|” दिखावटी रिश्तों से बचने की ज़रुरत है और मतलबी लोगों से भी |
जो आपका होगा वह हर हाल में आपका ही रहेगा अच्छे मित्र अच्छी सम्प्पति के सामान होते है| यह वह सम्प्पति है जिसको हमें पूरी सच्चाई, पूरे विश्वास के साथ बना के रखने कि ज़रुरत है| संसार में खून के रिश्तों के अलावा सिर्फ यह ही एक ऐसा रिश्ता होता है जो खून के रिश्ते बाद सर्व्परी होता है| किसी विद्वान् ने कहा था कि “ खून के रिश्ते स्वर्ण के सामान होते है और मित्रता हीरे के सामान है|
कहने का तात्पर्य है कि खून के रिशते में यदि कोई दरार पड़ जाये तो वह स्वर्ण कि भाँती जुड़ जाती है परन्तु हीरे में दरार पड़ती है तो उसे काटना पड़ता हैं और इस प्रकार हीरा अलग – अलग दो टुकड़ों में बात जाता है| इसीलिए हमें हमारे रिश्तों संदेह कि भेंट नहीं चढ़ाना चाहिए| यदि कोई भी हमारे बीच संदेह कि बात हो तो उसे एक दुसरे - से बात करके संदेह को दूर कर लेना चाहिए, क्योंकिं संदेह (ग़लतफ़हमी ) दूर हो जाने के बाद हमारे रिश्तों में फिर और ज्यादा मजबूती और ताजगी आ जाती है | इसी लिए दोस्तों ! रिश्तों कि कद्र किया करें और हमेशा पूरी निष्ठां व ईमानदारी से निभाने कि कोशिश किया करें |
आज का दौर बड़ा कठिन दौर है, इस कठिन दौर में अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचा पाना बड़ा मुश्किल सा लगने लगा है| जहाँ आज के दौर में लोग सफल होने में लगे हैं और रिश्तों को पीछे छोड़ रहे हैं, इसके फलस्वरूप वह सफल तो खूब हो रहे हैं, किन्तु अपनी निजी जीवन को अँधेरे में ढकेल रहे हैं| समाज में रहने के लिए हमें समाज के सभी नियमों और कानूनों को भी मानना पड़ता हैं | इसमें कोई दो राए नहीं हैं, किन्तु हमारे जीवन कई प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं और हमको उनसे भी निपटना होना होता है, लेकिन वास्तविक जीवन की गतिविधियों को करना पड़ता है |
आज लोग सिर्फ अपने मतलब से ही आपसे सम्बन्ध रखते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इनके बिना यह काम नहीं हो पायेगा और वह जब तक ही आपसे सम्बन्ध रखते हैं जब तक उन्हें आपसे काम रहता हैं और उसके बाद वह आपको इस तरह से अपने जीवन से बाहर निकाल कर फेंकते हैं, जैसे दूध से मक्खी | कहने का अर्थ केवल और केवल यही है मित्रों है! कि दोस्ती, रिश्ता और शादी केवल उन्हीं लोगों में करें जिन्हें आपकी की इज्ज़त की और आपकी की कद्र हो, न कि ऐसे लोगों में जिनके पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके पास सम्मान की बहुत बड़ी कमी है, क्योंकि सम्मान सिर्फ चरित्रावान लोगों का ही किया जाता हैं , न कि गुंडों और मवालियों का |
चरित्रवान होने के क्या – क्या फायदे हो सकते हैं, शायद आपको इसके बारे में पता नहीं है, कोई बात नहीं है | हम आपको बताएँगे अपने ज्ञान और अनुभवों की रोशनी में | सबसे पहले चरित्रावान व्यक्तियों को ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि मन और तन के सच्चे और अच्छे मन वाले लोग बहुत ही मृदुल स्वभाव के होते हैं | ऐसे लोग कभी किसी का न तो बुरा सोचते हैं और न ही किसी का बुरा करते हैं, न ही किसी को किसी का बुरा करने देते हैं |
ऐसे लोग बड़े ही दयालु प्रवृत्ति के होते हैं और इनसे हर इंसान और पशु- पक्षी भी खुश रहतें है, बल्कि मैं तो यहाँ तक कह सकता हूँ, ऐसे लोगों से कभी भी दूरी नहीं बनानी चाहिए | ऐसे लोग ईश्वर के वरदान के सामान होते हैं, हमें इनका सम्मान कारण चाहिए| इनका मज़ाक तो बिलकुल नहीं बनाना चाहिए | यदि इनका सम्मान नहीं करना हैं तो मत करें,लेकिन इनका उपहास भी न उड़ायें |एक बात और अगर हम किसी का दिल से आदर नहीं कर सकते हैं, तो न करें और न आदर करने का दिखावा करें, क्योंकि दिखावा करना ईश्वर के अपमान करने के बराबर माना जाता है, इसलिए दोस्तों! जो भी करें दिल से करें, वास्तव में आपके दिल को बड़ी खुशी हासिल होगी और हमेशा खुश रहेंगे |
हमेशा चिंता से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इससे दूर रखना चाहिए | समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं लेकिन इनसे साथ – साथ हर चीज़ को संतुलित करके जीवन जीना ही एक सफल जीवन की वास्तविकता कहलाती है| रो – धो कर जीवन हर इंसान जी लेता हैं, किन्तु समस्याओं को साथ – साथ हल करके जीना ही एक कला है, मेरे दोस्तों इस कला को आप अपने भीतर उत्पन्न करें, यदि न हो तो | किसी से यदि आपकी कोई बात – चीत हो जाती है तो उसको तुरंत निपटा लो, न कि उसको मन के अन्दर रखकर खुद भी चिंतित हों और दूसरों को भी चिंतित करें|
कोई भी बात मन में नहीं रखनी चाहिए जो आपको चिन्ति करे और हमेशा आपकी परेशानी का कारण बने | मनुष्य को हमेशा चिंताओं से स्वंय को दूर रखना चाहिए, क्योंकि मनुष्य के तन और मन दोनों इससे दूषित हो जाते हैं| इससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ने का डर लगा रहता हैं| समय निकालकर आप को अपने अच्छे दोस्तों में कुछ बात चीत करनी चाहिए, जिससे कि वह आपको अच्छा सझाव से सकें और आपका सही मार्गदर्शन हो सकें| आप अपनी निजी बातों को भी अपने दोस्तों से साझा कर सकते हैं यदि आपको उनपर भरोसा हो |
हमेशा अच्छे दोस्त बनाने चाहिए, लेकिन अगर उनमें कोई ऐसी खूबी नहीं है जिससे आपको कोई लाभ नहीं है तो उनको त्यागना नहीं चाहिए, बल्कि उनके अंदर वह खूबी पैदा करनी चाहिए जो कि उनके अन्दर नहीं है | वैसे तो इस संसार में बिना दोष के कोई नहीं है| हर किसी के अन्दर कोई न कोई बुराई ज़रूर होती है, भले ही वह छोटी क्यों न हो | ठीक इसी प्रकार हर इंसान के अन्दर कोई न कोई अच्छाई ज़रूर होती है, भले ही वह छोटी क्यों न हो | इस संसार में आप अच्छे व्यक्ति अगर चाहोगे तो नहीं मिलेगा, क्यों कि परमात्मा के सिवा अन्य में कोई न कोई दोष ज़रूर होगा | इसलिए दोस्तों! अगर आप मासूम इंसान तलाश करोगे इन संसार में तो अकेले ही रह जाओगे, हर किसी के अन्दर कोई न कोई दोष अवश्य मौजूद होगा|
इंसान से दोस्ती उसके अच्छे संस्कार और उसके चरित्र से करनी चाहिए और यदि उसका चरित्र अच्छा है और उसके अन्दर कोई दोष आ गया है तो उसे त्यागना नहीं है, बल्कि उसके दोष को दूर करने कि कोशिश करनी चाहिए न कि उसे दूर करने की | अच्छे दोस्त कीमती सामान की तरह होते होते हैं, जिनको ज़रुरत पड़ने पर हम उपयोग कर सकते हैं | अच्छे दोस्तों से कभी भी रिश्ता नहीं तोडना चाहिए और न ही उनका दिल दुखाना चाहिए |यदि किसी दोस्त से कोई बात हो भी जाती है तो उसको उससे मिलकर हल कर लेनी चाहिए न कि मुंह फुलाकर आना – जाना बंद कर लेना और इधर – उधर उसकी बुराई करना|
दोस्तों ! ये कुछ मेरे जीवन के अनुभव रहे हैं जिनको मैंने आपके साथ साझा किया है और आशा करता हूँ आपको ज़रूर पसंद आयेंगे| पसंद आने की सूरत में,
कृपया! इसे शेयर ज़रूर करें |
TODAY NEWS PATHAN MOVIES TRENDING SONGS PATHAN MOVIE DOWNLOAD ONLINE 2023
जिंदगी के सामने एक यह ही ऐसा बिंदु है, जो हमेशा एक सा नहीं
रहता। आपके पास केवल 24 घंटे होते हैं,
चाहे आप इनका सद्उपयोग कर लें या दुरूपयोग,इन्हें तो बीत जाना ही है।समय की महत्वत्ता तो केवल वही
व्यक्ति समझता है, जो असफल हो जाता है या वह जिसकी नौकरी उम्र निकल जाने से रह
जाती है।
इसके अलावा और भी कई उदाहरण हैं जो समय की महत्वत्ता को प्रदर्शित करते हैं।इसी लिये आपको समय रहते हर
काम कोशिश करके समाप्त कर देना चाहिए। आप सिर्फ इतना समझिए कि आपको एक ही
दिन मिला है और दोबारा ये नहीं मिलेगा।जिंदगी सबको बार - बार मौका नहीं
देता है,कौन जानजीवन ने जो मौका आपको दिया है, वह शायद आखिरी हो।
इसी लिए मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप को जो मौका मिला है उसको हाथ से न जाने दीजिए।प्रत्येक कार्य को उसी समय समाप्त करने की कोशिश किया करो,जिस समय आपको वह कार्य दिया जाये।सबसे ज्यादा आवश्यक कार्य को सबसे पहले किया करो।ज्यादा से ज्यादा ज्ञान और ज्ञान की बातें सीखने की आदत डालने की कोशिश करें,और अच्छे लोगों के साथ अपना समय बिताया करें।
जो दोस्त आपके हित के लिए आपको कुछ बताये या समझाये तो उसकी बात को आपको मानना चाहिए।क्योंकि अच्छे दोस्त भाग्यशाली लोगों को ही मिलते हैं।जीवन में दोस्तों का होना भी जरूरी होता है। लेकिन दोस्त भी अच्छी प्रवृत्ति के होने चाहिए।ये नहीं होना चाहिए कि आप कोई गलत काम करने जा रहे और वह आप को रोकने के बजाए आपको बढ़ावा दें,ऐसा दोस्त शत्रु से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगा और ऐसे दोस्तों से हमेशा बचना चाहिए।
जीवन अच्छे कर्मों के लिए मिला है न कि बुराई के लिए।हमेशा अच्छे काम करने की कोशिश किया करो।
आज आपको पढ़ाई करनी है तो आप कर नहीं रहे हैं ,और कल करने कोशिश करोगे तो परिवार की जिम्मेदारी होगी, चाहा कर भी नहीं कर पाओगे।उस समय क्या होगा, कुछ नहीं।बस जिंदगी की गाड़ी इसी तरह चलती रहेगी और सारी जिंदगी अपने आप को कोसते रहोगे।दोस्तों जो काम हमें करना ही है तो क्यों न उसे हम ठीक समय पर करें, जिससे हमें उससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल हो सके।
मस्ती करना, घूमना फिरना सारी
जिंदगी लगा रहेगा, लेकिन यह समय जो कुछ करने का है, बस कुछ ही दिनों का
है, उसके बाद खूब मस्ती करो,खूब घूमों, क्योंकि
जिंदगी को एक निश्चित राह तो मिल जाये
गी।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि मैंने जो
कुछ कहा है आप उस पर जरूर विचार करेंगे।
SARKARIRESULT.COM
आप लोगों ने अक्सर ये बात लोगों से या अपने बड़ों से ज़रूर सुनी होंगी, “कि जल है तो कल है” इसका क्या अर्थ है, क्या आप जानते हैं?
जी हाँ ! बिलकुल ?
इससे ये तात्पर्य निकलता है कि हमारी पृथ्वी पर मीठे पानी का श्रोत लगातार कम होता जा रह है ऐसे हमें पीने के लिए पानी की कमी होने वाली है, बहुत सी जगह इसकी दिक्कतें शुरूं भी हो चुकी हैं|
हमारी पृथ्वी पर कुल जल की मात्रा ७१% है जिसमें पीने के पानी की मात्रा केवल ०३% है, जिसमें से २.४% ग्लेशियरों तथा उत्तरी और दक्षिणी ध्रुबों में जमां हुआ है| पीनी के पानी की मात्रा केवल ०.६% ही है, जो झीलों, नदियों और तालाबों में है जिसको उपयोग किया जा सकता है और बचा हुआ सारा पानी नमकीन और खारा है जो कि पीने के कम नहीं आ सकता|
१.६% पानी ज़मीन के नीचे है और ०.००१% पानी बादलों में भाप के रूप में एकत्रित है जो कि वर्षा होने पर हमें हासिल होता है| पृथ्वी पर जो जल है उसका ९७% पानी सागरों और महासागरों में है, जो कि खारा और नमकीन है, जिसको पीने के लायक नहीं माना जाता | भारत में कुल जल की मात्रा ८५.५% है जो अन्य देशों से काफी अच्छी है लेकिन हमको पानी को बचाना होगा अन्यथा एक दिन हम भी पानी के संकट से झूझ रहे होंगे अन्य देशों कि तरह, इसलिए दोस्तों पानी को ज़यादा ख़राब न किया करें और जितनी ज़रुरत है उतना ही उपयोग किया करें|
एक अनुमान के हिसाब से हमारी धरती पर कुल जल ३२ करोड़ ६० लाख ख़रब गैलन पानी है| भारत में भी लगभग २ से २.५ % तक ही पानी पीने योग्य है और सारा पानी दोषित है जिसको में उपयोग नहीं किया जा सकता किन्तु उसका उपयोग अन्य कामों में किया जा सकता, जैसे- कपडे धोने में, मकान या किसी अन्य निर्माण कार्य में,गाड़ी या वाहनों को धोने आदि में,खेतों आदि की सिंचाई में तथा अन्य जगहों पर हम इस पानी का उपयोग कर सकते है और पानी को बचा सकते हैं|
ऐसा नहीं है कि इसको पीने योग्य नहीं बानाया जा सकता है, जी ! हाँ , इसको पीने योग्य बिलकुल बनाया जा सकता है किन्तु उसमें खर्च बहुत ज्यादा आता है, जैसा कि बहुत से देश कर भी रहे हैं जैसे – सऊदी अरब, दुबई तथा अन्य खाड़ी देश |
आज के इस युग में तरह – तरह के औद्योगिक गतिविधियों के चलते हर जगह एक पाने दोषित होने लगा जिसको पीने से नई – नई बीमारियाँ जन्म ले रहीं हैं इसलिए बाज़ार में पानी को शुद्ध करने के लिए नए – नए उपकरण आ रहे हैं जिससे कि घर पर पानी को शुद्ध कि जा सके और बीमारियों से बचा जा सके|
दोस्तों जीवन जल से है, और अगर जल ही समाप्त हो जाएगा तो मनुष्य का क्या होगा? कैसे वह इस धरती पर जियेगा? इसके लिये पानी को बचाना बहुत ही ज़रूरी हो गया है, चलिए हम सब मिलकर जल को बचाने का संकल्प लेते हैं और आज से ही ज़रुरत से ज्यादा जल का उपयोग बिलकुल नहीं करेंगे और न ही बेवजह पानी को बर्बाद करेंगे|
जल क्या है और इसको कैसे बचाया जा सकता है :-
जल या पानी एक तरह का पेय पदार्थ जो कि दो अणु से मिलकर बनाया गया है –
१.० हाइड्रोजन
२.० ऑक्सीजन
इन दोनों के मिलने पर जल तैयार होता है और इसका रासायनिक नाम कुछ इस प्रकार होता है – (H2O).
शाश्त्रों की मानें तो जल को अमृत कहा गया है क्योंकि इसके बिना जीवन असंभव है, संसार के हर प्राणी को जीने के लिए जल की ज़रुरत पड़ती है बिना जल वह मर जाएगा| दोस्तों जल समस्त प्राणियों का जीवन आधार है, बिना इसके जीवन कैसा ?
जल शब्द का उपयोग इसकी द्रव्यता के कारण उपयोग किया जाता है, क्योंकि ये ठोस व द्रव तथा गैस में भी पाया जाता है| दोस्तों जल को बचाने की कोशिश करें, “क्योंकि जल है तो कल है|”
जल को कैसे बचाएं:-
वैसे तो जल को बचाने के कई तरीके हैं लेकिन हम यहाँ कुछ का वर्णन करेंगे जो कि इस प्रकार हैं :-
०१.ज़रुरत से ज्यादा पानी का उपयोग बिल्कुल न करें|
०२.दांत साफ़ करते समय नल की टोंटी बंद रखें ताकि पानी बर्बाद बिल्कुल न हो|
०३.जब वारिश हो तो उसका पानी ज्यादा से ज्यादा बचाकर रखा करें, और उस पानी का उपयोग कपडे धोने, पौधो को पानी देने में, बर्तन धोने आदि में किया करें|
०४.बालों में शैम्पू या कपड़ों में साबुन लगाते समय नल की टोंटी बन रखा करें, इससे पानी बर्बाद होने से बचाया जा सकता है |
०५.पानी को रीसायकल कर उसका उपयोग करना सीखें|
बस दोस्तों! कहने का अर्थ आप सब समझ चुके हैं, इसलिए पानी को बहुत ही सावधानी के साथ उपयोग करें और इसको बचाने की कोशिश करें|
जीवन क्या है :-
जीवन एक वरदान है जो कि हमको ईश्वर के द्वारा प्राप्त हुआ है | संसार में ईश्वर ने हर प्रकार कि वस्तु बनाई है जिसका क्या उद्देश्य है कि सिर्फ यूँही बनाकर छोड़ दी है ? जी नहीं ! इसका यह मतलब यह कतई नहीं है | संसार की हर चीज़ इंसानों के उपयोग के लिए ईश्वर ने बनाई है | ईश्वर कितना दयालु और कृपालु है इसका अंदाज़ा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि इतने सारे पाप करने के बाद भी वह हमको खाने के लिए भर पेट भोजन देता है और हमारी हर प्रकार कि ज़रूरतों का ख्याल एक मां की रखता है |
दोस्तों ईश्वर एक महान हस्ती है जो न दिखती है और न ही छिपती है उसको केवल महसूस किया जा सकता है | इसके आलावा न ही उसको नींद आती है और न ही वह सोता है और न ही उसको किसी भी चीज़ कि ज़रुरत है वह बड़ा ही दयालु और कृपालु है और वह हर चीज़ से पवित्र है | इसलिए दोस्तों जो जीवन हमको हासिल हुआ है उसको यूँही व्यर्थ न गवायें उसका कोई न कोई लक्ष्य ज़रूर बनायें, इसी में हम सब की भलाई है | जीवन का अर्थ ही संघर्ष है इसमें उतार चढ़ाव लगे ही रहेंगे इनसे डट लकर सामना करना ही लक्ष्य प्राप्त करने का मन्त्र है|
जीवन एक परमात्मा की अनमोल देन है इसको इसके लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा धर्म है, बिना किसी भी देरी और विचार –विमर्श के इस काम में लग जाना है और तब नहीं रुकना है जब तक कि हमको अपनी मंजिल नहीं मिल जाती |
सदा ज्ञान हासिल करते रहो और हमेशा कुछ नया सीखने की ज़िद-ओ-ज़हेद में लगे रहो क्योंकि ज्ञान ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है दूसरा कोई भी नहीं ! इसलिए दोस्तों खुद को और अपने बच्चों को ज्ञान हासिल ज़रूर कराएं|
ज्ञान क्या है :-
ज्ञान एक प्रकाश है जिसके द्वारा हमें इस संसार में जीवन को गुज़ारने का तरीक़ा आता है, सभ्यता आती है, अपनों के दुःख-दर्द को समझने की कला आती है| केवल ज्ञान ही एक ऐसी चीज़ जिसके द्वारा आप इस संसार में विषम से विषम परिस्तिथियों में भी बड़े संयम से काम ले सकते हैं तथा उस संकट से निकल सकते हैं | संकटों से निकलने की विद्या केवल ज्ञान मात्र से ही आती है इस का दूसरा कोई विकल्प नहीं है| इन्सान मजबूर है नीयती के आगे |
इसीलिए मनुष्य को सदैव धैर्य रखना चाहिए और अपने काम को बड़ी निष्ठां से करना चाहिये| ज्ञान जैसे – जैसे बढ़ने लगता है वैसे – वैसे मनुष्य के अन्दर सद्गुणों का विकास होने लगता है, और अंत में वह स्तिथि आती है जब वह इस संसार की हर चीज़ के बारे में जान जाता है |लोग उसको विद्वान् मानने लगते है तथा उसका सम्मान करने लगते हैं| ये संसार है इसमें बिना ज्ञान जीना बहुत मुश्किल होता है इसलिए हर इंसान को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करना चाहिए और ज्ञानी बनाना चाहिए इसी में आपका और हमारा दोनों का कल्याण है|
ज्ञान की तीन और बड़ी उपलब्धियां हैं जो इस प्रकार हैं –
ज्ञान अपने साथ तीन और चीज़ों लेकर आता है :-
०१.ज्ञान
०२.धन
०३.सम्मान
उपरोक्त चीज़ों से ज्ञान सम्पूर्ण होता है, कहने का अर्थ ये है कि जहाँ ज्ञान होगा वहां धन और सम्मान स्वतः आजायेगा इसलिए ज्ञान के पीछे भागने कि ज़रुरत है न कि धन और प्रतिष्ठा के |
संसार में तरह – तरह के प्राणी पाए जाते हैं जिनके चेहरे भी भिन्न – भिन्न होते हैं और उनकी बनावट भी अलग-अलग होती है | ईश्वर ने जो हमको सुन्दर – सुन्दर सा मुखड़ा दिया है उसकी केयर करना हमारा परम कर्त्तव्य है | परमात्मा ने हमको इतना सुनदर शरीर और चेहरा दिया है हमें इसकी देखभाल ज़रूर करनी चाहिये| ईश्वर के इस वरदान रुपी चेहरे को तो हम नहीं बदल सकते, किन्तु इसकी समय – समय पर केयर करके इसको आकर्षक ज़रूर बना सकते हैं और उस ईश्वर का शुक्रिया करना चाहिए कि उसने हमको सबकुछ देने के बाद भी कभी अहसान नहीं जताया और हमेशा से दे रहा है और हमेशा तक देता रहेगा उसने ये वादा किया है, किन्तु हमारा भी तो कुछ कर्त्तव्य बनता है कि हम उसको पूजे और उसी की ही इबादत करें |
बेशक वह अल्लाह (ईश्वर) ही है जो तमाम जहानों का मालिक और राजिक है हमें उसकी सदैव पूजा करनी चाहिए बेशक वह इसके लायक हैं | इस संसार में ईश्वर ने दो ही रंग बनाये |
०१.गोरा (क्रीमी)
०२.कला (श्याम)
ये दो रंग सिर्फ इंसानों के लिए बनाये गए हैं इनको हम बदल तो नहीं सकते किन्तु इनको साफ़ सुथरा करके सुन्दर दिखने का प्रयास ज़रूर कर सकते हैं| मनुष्य जीवन बहोत ही अनमोल है और इसका महत्व हर जानदार प्राणी जानता है| इसका ख्याल रखना हमारा परम कर्त्तव्य है, और इसको साफ़ सुथरा रखने से हमको अनेको लाभ हासिल होते है :-
०१.आयु बढ़ती है और हम खुद को खुश महसूस करवा पाते हैं|
०२.हमसे बात करने वाला व्यक्ति दो मिनट के बजाये दस मिनट तक बात करता है, क्योंकि उसको हमसे बात करना अच्छा लगता है |
०३.हम आकर्षक दिखेंगे तो लोग हमें देखने की कोशिश करेंगे भेले ही हमारा रंग कला(सांवला) ही क्यों न हो,हर इंसान आपको देखकर येही कहेगा कि सांवला है किन्तु देखने में अच्छा दिखता है |
०४. हमें दिन में कम से कम दो बार फ्रेश ज़रूर होना चाहिए |
०५. रात को सोने से पहले मुह और दांत को अच्छी तरह साफ़ करके सोना चाहिए|
०६.चहरे को चमकदार बनाने के लिए हमें अच्छा खानपान पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए और पूरी नींद भी लेना चाहिए|
०७.किसी भी तरह की टेंशन से बचना चाहिए इससे चेहरे पर सिमटे पड़ जातीं हैं इसलिए इसका ज़रूर ख्याल रखें|
०८.अच्छा भोजन का सेवन करेंगे तो कम बीमार पड़ेंगे और आप स्वस्थ रहेंगे,और रात को सोने से पहले अपनी आँखों को गुलाबजल से ज़रूर धोंये और सुरमा या काजल का ज़रूर उपयोग करें क्योंकि आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है|
०९.चेहरे को निखार देने के लिए किसी भी प्रकार की क्रीम का उपयोग कर सकते हैं ,किन्तु उसके साइड इफ़ेक्ट न हों |
१०. बालों को हमेशा अच्छे से धोकर उसमें तेल ज़रूर लगाया करें इससे आपके बाल तो स्वस्थ रहेंगे तथा आपका दिमाग भी तरोताज़ा और स्वस्थ रहेगा|
११.ज्यादा से ज्यादा पानी पियें ताकि आपके शरीर में पानी की कमी कभी न होने पाए और आप हमेशा स्वस्थ बने रहें|
१२.धूम्रपान बिल्कुल न करें,इससे आपका शरीर दुबला – पतला व कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो सकता है | इससे आपके होंट काले व चेहरा पीला पड़ जाता है, और मुंह से बहुत ही बुरी तरह की बदबू आने लगती है जिससे इंसान आपसे बात करना तो दूर आपके खड़ा तक नहीं होना चेहेगा| इसीलिए दोस्तों हमको धूम्रपान से हमेशा बचना चाहिए |
१३.किन्ही कारणों से यदि आप को धूम्रपान की लत लग गयी है तो इसको बिना किसी चिंता के इसको जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें|
१४.पुरुषों को सनक्रीम ज़रूर उपयोग करना चाहिए यदि वह धूप में बाहर आने जाने का काम करते हैं, और नहीं भी जाते हैं तो भी इसका उपयोग कर सकते हैं |
१५. अच्छा खानपान आपकी आयु तो बढाता ही है साथ में आपके काम करने कि क्षमता को बढ़ा देता है इसलिए दोस्तों अच्छा खानपान बहुत ही ज़रूरी है हमारे शरीर के लिए |
१६.नियमित व्यायाम करें जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है, इससे हमारा शरीर बहुत ही आकर्षक दिखने लगता है इसिलए दोस्तों नियमित व्यायाम करें|
१७.अच्छे व साफ़ कपडे पहनने की कोशिश करें और बालों में अच्छी तरह से कंघा किया करें|
१७. हमेशा दांत साफ़ रखें और खुशबू का उपयोग किया करें, दांत साफ़ होने से आपकी यादाश्त भी अच्छी होगी क्योंकि दांतों का सम्बन्ध दिमाग से होता है, इसीलिए दोस्तों दांतों को हमेशा साफ़ रखना चाहिए|
१८.ज्यादा से ज्यादा खुश रहना सीखो और टेंशन लेने से बचें |
१९.अपने दिमाग को हमेशा ख़ुशी का अहसास कराया करें इससे आपको बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा, इसीलिए दोस्तों खुश और तंदुरुस्त रहना सीखो|
वैसे तो आज के इस दौर में पैसा कमाना कोई बड़ी बात नहीं है, यदि आप में टैलेंट और कुशलता है तो आप बड़ी आसानी से पैसा कमा सकते है| लेकिन आप में किसी भी प्रकार की कोई भी कुशलता नहीं है और न ही कोई अनुभव या ज्ञान है तो आपके लिए पैसा कमाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है| लेकिन आपको टेंशन लेने कोई ज़रुरत नहीं है, क्योंकि यहाँ हम आपको कई ऐसे तरीके बताएँगे जिनको अपनाकर आप घर बैठे ऑनलाइन पैसा कम सकते है और अपनी ज़रूरतों को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं|
तो आइये दोस्तों हम आपके लिए कुछ ऐसे ही अमज़िंग आइडियाज लेकर हाज़िर हुए हैं, जोकि इस प्रकार हैं :-
१. एक खुद का ब्लॉग शुरू करके :-
ब्लॉग्गिंग आज के इस दौर का सबसे अच्छा प्लेटफार्म है ऑनलाइन पैसा कमाने का| आप घर बैठे फ्री में एक अपनी वेबसाइट शुरू कर सकते है और पैसा कमा सकते हैं, इसको आप फुल टाइम या पार्ट टाइम भी कर सकते हैं एक अच्छा ब्लॉग शरू करने के लिए एक अच्छे कंटेंट की भी ज़रुरत पड़ती है| इस कंटेंट के आधार पर आप ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक अपने ब्लॉग पर ला सकते हैं और एक अच्छा - खासा पैसा कमा सकते हैं और अपना जीवन आसान बना सकते हैं|
यदि आप में लेखन शैली अच्छी है तो आपको इस क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं लगेगा सफल होने के लिए,लेकिन शरुआती दिनों में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है| लेखन को बेहतर बनाने के लिए आपको लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा और जब आपका ब्लॉग सफल होगा तो उस दिन से आपकी कमी शरू हो जायेगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जायेंगे और हमेशा आपको एक पैसिव एअर्निंग होती रहेगी |
बस आपको लगातार अपने ब्लॉग पर पोस्ट कतरे रहना है और अपने ज्ञान को बढ़ना|
०२.ऑनलाइन फ्रीलांसर बनके :-
यह विकल्प भी आपके लिए बहुत बेहतर साबित हो सकता है अगर आप ऑनलाइन फ्रीलांसिंग साइट्स पर जाकर अपना अकाउंट क्रिएट करके वहां पर भी काम शरू कर सकते हैं | यहाँ पर भी आपको अनेको काम देखने को मिलेंगे | आजकल नेट की दुनिया में ऐसी बहुत सी साइट्स हैं जो फ्रीलासिंग काम उपलब्ध करती हैं और एक अच्छा-खासा पैसा भी देती हैं|
०३.डिजिटल उत्पाद को सेल या रिसेल करके :-
आजकल नेट की दुनिया में बहुत सारी इ-कॉमर्स कम्पनीज आयी हुई हैं जो ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट्स सेल कर रही हैं और बढ़िया मुनाफा भी दे रहीं हैं आप इनसे जुड़कर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं, और अपने जीवन को सफल बना सकते हैं | अमेज़न, फ्ल्पिकार्ट, मीशो आदि इसके बेहतर विकल्प हो सकते हैं |
०४.अपनी इ-बुक लिखकर :-
अमेज़न का एक प्रोडक्ट है जिसको अमेज़न KDP (KINDLE DIRECT PUBLISHING) कहा जाता है | यहाँ पर आप अपनी कोई इ-बुक लिखर पब्लिश कराकर अच्छा पैसा एक रॉयल्टी के तौर पर कमा सकते हैं | यह विकल्प भी आपके लिए बेहतर हो सकता है, यदि आप लेखन में रूचि रखते हैं | इस पर आपको काफी अच्छी रॉयल्टी मिलती है, जोकि एक अतिरिक्त आय के साधन के रूप में हमारे काम आ सकती है |
०५. किसी कंपनी या संस्था के लिए आर्टिकल्स या कंटेंट लिखकर :-
आजकल हर कंपनी को अपने प्रोडक्ट्स को प्रोमोट करने के लिए एक अच्छे कंटेंट की ज़रुरत होती है जिससे कि वह अपने प्रोदूक्ट्स को अच्छे से प्रमोट कर पायें | आज का ये दौर फैशन का दौर है इस दौर में बिना कुछ दिखाए कहाँ कुछ बिकता है, जो जितना दिखावा कर पाता है वह उतना ही प्रोडक्ट्स सेल कर पाता है |
आज का दौर ही दिखावे का है और इसी दिखावे के चक्कर में लोग बर्बाद होते जा रहे हैं | लोग अपने प्रोडक्ट्स की खूब बढ़ा – चढ़ाकर खूबियाँ बताते हैं, ताकि उनका प्रोडक्ट ज्यादा व जल्दी बिके| आपके लिए कंटेंट या आर्टिकल लेखन की जॉब का एक अच्छा विकल्प हो सकता है अगर आप इसमें रूचि रखते हैं|
०६.YOUTUBE पर विडियो बनाकर :-
ऑनलाइन पैसा कमाने वालों के लिए youtube भी एल बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि youtube भी ऐसा plateform है जिससे आप एक अच्छा खासा revenue generate कर सकते हैं | एक बेहतर कंटेंट वाल विडियो बहुत ज्यादा लोगों को पसंद आता है, जब आपका चैनल youtube पालिसी को पूरा कर लेता है, तब youtube आपके चैनल को अप्प्रोव कर देता है,उसके बाद आपके चैनल पर विज्ञापन आने लगते हैं जिससे आपको कामाई होती है |
youtube पर आजकल युवा काफी कुछ कर रहे हैं, यदि आप भी कुछ करना चाहते हो तो आप भी यहाँ से पैसा कमा सकते हो|
०७.INSTAGRAM का उपयोग करके :-
आज के इस नेट की दुनिया में INSTAGARM काफी फेमस है,लोग इस पर इन्स्टा रील्स बनाकर काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं | अच्छी पोस्ट करें, विडियो बनाये, अच्छी रील्स उपलोड करें | नियमित इन्स्टा पर अपडेट रहें |
सच में दोस्तों! ऊपर बताये गए सारे आइडियाज बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकते हैं, यदि आप ऑनलाइन कुछ करना चाहते हैं|
MOTIVATIONAL QUOTES READ ONLINE 2023
अगर आप किसी भी रिश्ते को संभलकर रखना चाहते है तो आपको कुछ बातों को अनदेखा करना होगा| रिश्तों को संजो कर रखना बहुत बड़ी बात होती है,लेकिन रिश्ते बनाना बहुत आसान होता है | रिश्तों की डोर बड़ी ही मज़बूत और बड़ी ही नाज़ुक होती है | इस विषय पर बात कुछ देर बाद करेंगे, क्योंकि मैं अभी कुछ देर पहले एक विषय पर बात कर रहा था जो कि अधूरी रह गयी थी चलो ! उसको पूरा करते है फिर आगे बात करेंगे| मैं बात कर रहा था कि कैसी प्रवृत्ति वाले से मित्रता/विवाह करना चाहिए |
मैंने स्त्री के लिए पुरूष में क्या क्या खूबियाँ होनी चाहिए का वर्णन कर दिया परन्तु पुरुषों के लिये स्त्रियों में क्या क्या गुण होना चाहिए का वर्णन करना रह गया था जो कि सादर प्रस्तुत है | स्त्रियों के साथ विवाह अथवा मित्रता किन-किन चीज़ों को ध्यान में रखकर करना चाहिए जो कि इस प्रकार है:-
१. वह महिलायें अथवा स्त्रियां जिसके साथ आप की मित्रता अथवा शादी होने वाली है क्या वह स्वयं के अतिरिक्त किसी और को भी मान्यता अथवा सम्मान देती हैं, मैं
यह बात आपसे इसलिए पूंछ रहा हूँ ? क्योंकि महिलाओं को सिर्फ अपनी बड़ाई करने व सुनने में आनंद आता है और दूसरे की बुराई करने में,लेकिन हर औरत ऐसी नहीं होती जो वास्तविक होता है वह उसी को कहती है | यदि कोई महिला अथवा स्त्री अपने परिवार माता-पिता, भाई-बहन, की बडाई करती रहतीं है तो विश्वास माने उसका ह्रदय काफी ज्याद निर्मल है वह एक चरित्रवान व विश्वासपात्र स्त्री है उससे रिश्ता तुरंत बना लेना चाहिए| वह स्त्री इस रिश्ते को बहुत ही संभालकर रखेगी चाहें कितनी ही मुश्किलें आ जाये, वह आपका साथ कदापि नहीं छोड़ेगी|
ऐसी पत्नी अथवा मित्र पाकर और स्वयं को धन्य तथा गौरवान्वित महसूस करेंगे| स्त्री को वैसे भी सहनशीलता की ‘देवी’ कहा जाता है| स्त्री का बड़ा ही योगदान है इस संसार की रचना में, जिसको कभी नहीं भुलाया जा सकता है | इनका हर रूप ही साक्षात देवीय है |इन्होंने हर रूप में आकर मनुष्य की सेवा की है | चाहे वह माँ का हो या बहन का या फिर पत्नी का | इन्होंने हर रिश्ते को बखूबी निभाया है | इनके इन सुनहरे उपकारों का बदला हम कभी नहीं दे सकते हैं | बस आपसे विनती है कि ऊपर दी गयी शिक्षाएं मेरे निजी विचारों पर आधारित हैं, केवल इन्हीं के मापदडों के आधार पर किसी भी स्त्री का चरित्र चित्रण करना प्रयाप्त नहीं |आप अपने मित्र अथवा जीवन साथी को अपनी पसंदीदा आदतों और खूबियों के आधार पर चुन सकते हैं |
यह जीवन आपका है, इसको आपको जीना है, मैं आपको अपने अनुभवों व ज्ञान की सहायता से आपको सिर्फ मार्ग ही दिखा सकता, किन्तु इस पर चलना आपको है | आपको सफल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करना व मेहनत सही दिशा में करने की आवश्यकता है | अनुभव सफल व असफल दोनों के पास मिल सकता है, सफल व्यक्ति के पास सफल होने के बारे में अनुभव होता है कि उसने क्या - क्या किया और कैसे किया जिसके बिना पर वह सफल बना और विफल व्यक्ति को इस बात का अनुभव होता है कि उसने क्या-क्या किया और क्या नहीं किया जिसके बिना पर वह असफल हुआ ? जिसके कारण वह विफल हुआ उसको क्या करना चाहिए और क्या करना नहीं चाहिए वखूबी पता होता है |
इसलिए अनुभव हमेशा दूसरों से हासिल करें तो जीवन बीत जायेगा| पर अनुभव प्राप्त न होगा| इसीलिए खुद से ज्यादा दुसरो से सीखने कि चेष्टा करे| हमेशा सफल लोगों के संपर्क में रहने कि कोशिश करे ताकि आप स्वयम भी प्रेरणा दे सके| नकारत्मक सोंच रखने वालों से हमेशा दूर रहे| नयी-नयी चीजों को सीखने में कभी भी संकोच न करे जीवन में मन व विचार एकदम स्वच्छ रखें| क्योंकि स्वच्छ मन में ही ईश्वर का वास होता है|
SUCCESS STORY IAS TEENA DAVI BATCH 2014 लक्ष्य को हमेशा अपनी दृष्टि में रखकर अपने कार्यों को किया करें, भले ही कुछ समय के लिए उतार – चड़ाव आपके जीवन में आ जाएँ, जोकि सबके जीवन में आतें हैं | उनका हिम्मत से मुकाबला करें और जब स्थिति सामान्य हो जाए तो फिर वापस आकर अपने लक्ष्य के मार्ग पर डट जाएँ |
अपने कार्यों को हमेशा पूरी लगन से और पूरी ईमानदारी के साथ करें, और अपने पर भरोसा रखें, जिस वस्तु का ज्ञान न हो और वह आपके लिए आवश्यक हो तो उसका ज्ञान हासिल करने के लिए तुरन्त डट जाएँ |
किसी भी क्षण को बर्वाद न करें, कोई भी अवसर खाली नहीं जाना चाहिए | इस संसार में कई प्रकार के मनुष्य रहते हैं, कुछ तो सिर्फ बहाना बनाना जानते हैं उनको किसी भी कार्य से कोई गरज (मतलब) नहीं होता उनको सिर्फ अपना लाभ दिखता तो वह उसको करते अन्यथा उसको छोड़ देते हैं |
ऐसे लोगों को हर काम बोझ लगता है क्योंकि वह उसको बोझ समझकर करतें हैं | हमारा कार्य ही हमारी पहचान होता है और हम उसको भी ठीक ढंग से नहीं करते | बड़ी लज्जा की बात है और जब कोई कुछ कह दे तो फिर देखो जैसे जंगल का राजा आ गया हो, और बातें तो ऐसी होती हैं कि उनके सामने राजा भी एक रंक की भांति प्रतीत होता है |
जीवन की हकीकत को जानो वरना एक दिन बहुत पछताओगे उस दिन कुछ भी काम नहीं आने वाला | इसलिए अभी वक़्त है समझ जाओ | जीवन को बेहतर बनाने की राह पर आज ही चल पड़ो और ईश्वर से भी अपने रिश्ते अच्छे कर लो |
इस संसार में सिर्फ प्रेम है जिसके आधार पर ये संसार टिका हुआ है जिस दिन इस संसार में प्रेम का मान शून्य हो जायेगा उस दिन इस संसार का भी अंत हो जाएगा, सिर्फ़ वह ही रह जाएगा जिसने हमें और आपको पैदा किया, जिसकी पूजा करना हमारा परम कर्त्तव्य है | दुःख के समय घबराना नहीं चाहिए, दुःख और सुख इस संसार के अस्थायी अवयव हैं |
मनुष्यों को अपने अच्छे समय में दूसरों की सहायता करनी चाहिए और यदि समय अच्छा न हो तो धैर्य से काम लेना चाहिए | लगतार कोशिश करनी चाहिए अपनी स्थिति को सामान्य करने की | यदि आप चाहते हैं कि आपके घर से लक्ष्मी जी कभी न जाएँ और उनकी कृपा हमेशा आप पर बनी रहे तो आपको हमेशा दूसरों के साथ अच्छा व्यव्हार करना होगा और दूसरों को हमेशा लाभ पहुँचाना होगा |
हमेशा सबकी दुआ लेनी चाहिए | किसी का भी दिल दुखाने से बचें |
अपने दिल को नरम और अपनी वाणी को मृदुल रखा करें, इससे आपके सम्मान में चार चाँद लग जायेंगे | आपकी सुन्दरता आपके दिल में हो न कि आपके चहरे में | अपने दिल को इतना विशाल बनाओ कि सारा संसार इसमें समां सकें | ईश्वर सबको उनकी नीयतों के अनुसार देता हैं |
लोग कहते हैं ,–“जैसी नियत वैसी बरक़त” ये बात बिलकुल सच हैं, अपनी नीयतों को पाक़ साफ़ रखा करें | इससे आपके व्यक्तित्व में अजीबो गरीब निखार आ जाएगा | कभी भी अपनी किसी भी चीज़ पर घमंड न करें और न ही किसी से जलन और ईर्ष्या रखें |
किसी को कामयाब देखकर खुश हुआ करें और ईश्वर का धन्यवाद किया करें | जब आप किसी के कुछ काम आ जाएँ तो भी अपने रब का धन्यवाद किया करें कि उसने आपको इस योग्य बनाया कि आप किसी के काम आ सकें|
दोस्तों ! यदि आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आये तो प्लीज इसे like, शेयर and फॉलो करना न भूलें |
HOW CAN BECAM RICH TIPS AND TRICKS
आज उसने जब मुझे कॉल की,तब मैं सो रहा था | उठते ही मैंने देखा कि तीन-तीन मिस्ड कॉल्स पड़ीं थीं | मिस्ड कॉल का जवाब देने के लिए मैंने तुरंत उसको कॉल की, पर कॉल का कोई आंसर नहीं मिला | कॉल का जवाब न मिलने की सूरत में मुझको उसकी बड़ी चिंता होने लगी, क्योंकि जो इंसान तुरंत कॉल को रिसीव करता हो या कॉल रिसीव न करने की सूरत में तुरंत कॉल वापस करता हो, उसकी चिंता होना स्वभाविक है |
फ़िलहाल मेरे अन्दर एक अनजाना-सा भय होने लगा था कि शायद कोई अनहोनी तो नहीं हो गयी, लेकिन रब का लाख-लाख शुक्र है,कि कोई ऐसी बात नहीं थी | लेकिन जब आप किसी को दिल से चाहते हैं तो आपको स्वयं ही उसकी चिंता होने लगेगी | चाहे वह कोई भी हो जैसे – मित्र, माता–पिता, भाई – बहन, पत्नी, प्रेमिका इत्यादि | कुछ देर बाद मेरे उस दोस्त की कॉल आई और मैंने उसको रिसीव किया, तो पता चला कि आज मेरे दोस्त की बहन की सगाई है, जिसकी तैयारी की वजह से उसने मुझे कॉल की थी, जो मैंने रिसीव नहीं कर पाई और ..............|
मैंने उसको तुरंत मुबारकबाद दी और फिर पूंछा,-“ क्या – क्या सामान आना हैं ? जल्दी से मुझे सामान की लिस्ट सेंड करो | उसने मुझे लिस्ट भेजी और फिर मैं शौपिंग के लिए निकल पड़ा, बाज़ार जाकर मैंने शौपिंग की और घर पहुंचा | सारे मेहमान तब आ चुके थे और सारी तैयारियां हो चुकी थीं | कहते हैं कि ,-“ बेटियां घरों की बरकतें होती हैं जिनके बिना घर का आँगन सूना – सूना होता है |” आज बहन की सगाई हो जायेगी और एक साल बाद शादी उसके बाद कहकर ....... उसकी माँ रोने लगीं, कुछ पल के लिए तो मुझे लगा कि क्या ये समय रोने – धोने का है पर नहीं माँ तो आखिर माँ होती है | मुझे नहीं पता था कि ये आंसू गम के हैं या ख़ुशी के | कुछ देर बाद सारी रस्में अदा की गयीं और जो मेहमान आये थे वह भी सब अपने कामों में लग गए जैसे खाना खाने में, दोस्तों से बात – चीत करने में आदि |
जिस वक़्त का यह खूबसूरत नज़ारा है, उस वक़्त सबको खुश देखकर मैं सबसे ज्यादा खुश हो रहा था, क्योंकि जिन भाईयों की बहनें होती हैं वह बहुत खुशनसीब होते हैं और उनको अपनी बहन की डोली उठाने का सौभाग्य प्राप्त होता है, इससे बढ़कर तो मुझको कोई नेकी नज़र नहीं आती, इन दोनों जहानों में | वक़्त गुजरता गया और फिर आखिर वह मुक़द्दस घडी आ ही गयी, जिसका सभी को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था | शादी की तारीख पक्की की गयी और सभी रिश्तेदारों के यहाँ दावत बांटने का सिलसिला शुरू हो गया | तकरीबन एक महीने की ज़बरदस्त मेहनतों के बाद सारी तैयारियां पूरी हो गयीं और ............|
शादी का वह मुक़द्दस दिन आया और फिर दोपहर के बाद बारात आई | सबने खाना खाया और बाकीं रस्में अदा होने लगीं, निकाह हुआ और सभी ने दुल्हा – दुल्हन को अपनी अपनी दुआओं से नवाज़ा | सारी रस्में अदा होने के बाद जब विदाई का वक़्त आया तो सबकी आँखें भर आईं, उस वक़्त का यह मंज़र बड़ा ही दुखदाई था | कहतें हैं,-“ बेटियां तो सदा ही पराया धन होती हैं,उन्हें रोकर नहीं मुस्कुराकर विदा कीजिये |” इन आंसुओं की भी कोई ज़ात नहीं होती, पता ही नहीं चलता कि गम के हैं या खुशी के |
दोस्तों ! अपने सभी फ़र्ज़ मुस्कुराकर अदा कीजिये | सुख और दुःख तो आते ही रहेंगे | बस यही तो संसार का सबसे बड़ा सच है |
धन्यवाद !
Tags:
pathan movie watch online sarkariresult.om uppolice vacancy 2023
how can increase traffic on my websites
dailynews current affairs upsc uppcs notification 2023
`





Comments