रिश्तों की सच्ची कीमत और उसको चुकाने का साहस(TRUE VALUES OF RELATIONS)
रिश्तों की सच्ची कीमत और उसको चुकाने का साहस :- अगर आप किसी भी रिश्ते को संभालकर रखना चाहते है तो आपको कुछ बातों को अनदेखा करना होगा | रिश्तों को संजो कर रखना बहुत बड़ी बात होती है,लेकिन रिश्ते बनाना बहुत आसान होता है | रिश्तों की डोर बड़ी ही मज़बूत और बड़ी ही नाज़ुक होती है | इस विषय पर बात कुछ देर बाद करेंगे, क्योंकि मैं अभी कुछ देर पहले एक विषय पर बात कर रहा था जो कि अधूरी रह गयी थी चलो ! उसको पूरा करते हैं फिर आगे बात करेंगे | मैं बात कर रहा था कि कैसी प्रवृत्ति वाले से मित्रता अथवा विवाह करना चाहिए | मैंने स्त्री के लिए पुरूष में क्या - क्या खूबियाँ होनी चाहिए का वर्णन कर दिया, परन्तु पुरुषों के लिये स्त्रियों में क्या - क्या गुण होना चाहिए का वर्णन करना रह गया था जो कि सादर प्रस्तुत है | स्त्रियों के साथ विवाह अथवा मित्रता किन-किन चीज़ों को ध्यान में रखकर करना चाहिए जो कि इस प्रकार है:- १. वह महिलायें अथवा स्त्रियां जिसके साथ आप की मित्रता अथवा शादी होने वाली है क्या वह स्वयं के अतिरिक्त किसी और को भी मान्यता अथवा सम्मान देती हैं, मैं ...