सफलता की ओर एक नवीन क़दम (one new step for success )

 


सफलता की ओर एक नवीन क़दम   :- लक्ष्य को हमेशा अपनी दृष्टि में रखकर अपने कार्यों को किया करें, भले ही कुछ समय के लिए उतार – चड़ाव आपके जीवन में आ जाएँ, जोकि सबके जीवन में आतें हैं | उनका हिम्मत से मुकाबला करें और जब स्थिति सामान्य हो जाए तो फिर वापस आकर अपने लक्ष्य के मार्ग पर डट जाएँ |

अपने कार्यों को हमेशा पूरी लगन से और पूरी ईमानदारी के साथ करें, और अपने पर भरोसा रखें, जिस वस्तु का ज्ञान न हो और वह आपके लिए आवश्यक हो तो उसका ज्ञान हासिल करने के लिए तुरन्त डट जाएँ |

किसी भी क्षण को बर्वाद न करें, कोई भी अवसर खाली नहीं जाना चाहिए | इस संसार में कई प्रकार के मनुष्य रहते हैं, कुछ तो सिर्फ बहाना बनाना जानते हैं उनको किसी भी कार्य से कोई गरज (मतलब) नहीं होता उनको सिर्फ अपना लाभ दिखता तो वह उसको करते अन्यथा उसको छोड़ देते हैं |

ऐसे लोगों को हर काम बोझ लगता है क्योंकि वह उसको बोझ समझकर करतें हैं | हमारा कार्य ही हमारी पहचान होता है और हम उसको भी ठीक ढंग से नहीं करते | बड़ी लज्जा की बात है और जब कोई कुछ कह दे तो फिर देखो जैसे जंगल का राजा आ गया हो, और बातें तो ऐसी होती हैं कि उनके सामने राजा भी एक रंक की भांति प्रतीत होता है |

जीवन की हकीकत को जानो वरना एक दिन बहुत पछताओगे उस दिन कुछ भी काम नहीं आने वाला | इसलिए अभी वक़्त है समझ जाओ | जीवन को बेहतर बनाने की राह पर आज ही चल पड़ो और ईश्वर से भी अपने रिश्ते अच्छे कर लो |

इस संसार में सिर्फ प्रेम है जिसके आधार पर ये संसार टिका हुआ है जिस दिन इस संसार में प्रेम का मान शून्य हो जायेगा उस दिन इस संसार का भी अंत हो जाएगा, सिर्फ़ वह ही रह जाएगा जिसने हमें और आपको पैदा किया, जिसकी पूजा करना हमारा परम कर्त्तव्य है | दुःख के समय घबराना नहीं चाहिए, दुःख और सुख इस संसार के अस्थायी अवयव हैं |

मनुष्यों को अपने अच्छे समय में दूसरों की सहायता करनी चाहिए और यदि समय अच्छा न हो तो धैर्य से काम लेना चाहिए | लगतार कोशिश करनी चाहिए अपनी स्थिति को सामान्य करने की | यदि आप चाहते हैं कि आपके घर से लक्ष्मी जी कभी न जाएँ और उनकी कृपा हमेशा आप पर बनी रहे तो आपको हमेशा दूसरों के साथ अच्छा व्यव्हार करना होगा और दूसरों को हमेशा लाभ पहुँचाना होगा |

हमेशा सबकी दुआ लेनी चाहिए | किसी का भी दिल दुखाने से बचें |

अपने दिल को नरम और अपनी वाणी को मृदुल रखा करें, इससे आपके सम्मान में चार चाँद लग जायेंगे | आपकी सुन्दरता आपके दिल में हो न कि आपके चहरे में | अपने दिल को इतना विशाल बनाओ कि सारा संसार इसमें समां सकें | ईश्वर सबको उनकी नीयतों के अनुसार देता हैं |

लोग कहते हैं ,–“जैसी नियत वैसी बरक़त” ये बात बिलकुल सच हैं, अपनी नीयतों को पाक़ साफ़ रखा करें | इससे आपके व्यक्तित्व में अजीबो गरीब निखार आ जाएगा | कभी भी अपनी किसी भी चीज़ पर घमंड न करें और न ही किसी से जलन और ईर्ष्या रखें |

किसी को कामयाब देखकर खुश हुआ करें और ईश्वर का धन्यवाद किया करें | जब आप किसी के कुछ काम आ जाएँ तो भी अपने रब का धन्यवाद किया करें कि उसने आपको इस योग्य बनाया कि आप किसी के काम आ सकें|

दोस्तों ! यदि आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आये तो प्लीज इसे like, शेयर and फॉलो करना न भूलें |

धन्यवाद !  

    

 

 

 

 

`

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness