some useful topis about life(paisabazaar.com)
जीवन क्या है :-
जीवन एक वरदान है जो कि हमको ईश्वर के द्वारा प्राप्त हुआ है | संसार में ईश्वर ने हर प्रकार कि वस्तु बनाई है जिसका क्या उद्देश्य है कि सिर्फ यूँही बनाकर छोड़ दी है ? जी नहीं ! इसका यह मतलब यह कतई नहीं है | संसार की हर चीज़ इंसानों के उपयोग के लिए ईश्वर ने बनाई है | ईश्वर कितना दयालु और कृपालु है इसका अंदाज़ा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि इतने सारे पाप करने के बाद भी वह हमको खाने के लिए भर पेट भोजन देता है और हमारी हर प्रकार कि ज़रूरतों का ख्याल एक मां की रखता है |
दोस्तों ईश्वर एक महान हस्ती है जो न दिखती है और न ही छिपती है उसको केवल महसूस किया जा सकता है |
इसके आलावा न ही उसको नींद आती है और न ही वह सोता
है और न ही उसको किसी भी चीज़ कि ज़रुरत है वह बड़ा ही दयालु और कृपालु है और वह हर
चीज़ से पवित्र है | इसलिए दोस्तों जो जीवन हमको हासिल हुआ है उसको यूँही व्यर्थ न
गवायें उसका कोई न कोई लक्ष्य ज़रूर बनायें, इसी में हम सब की भलाई है | जीवन का
अर्थ ही संघर्ष है इसमें उतार चढ़ाव लगे ही रहेंगे इनसे डट लकर सामना करना ही
लक्ष्य प्राप्त करने का मन्त्र है|जीवन एक परमात्मा की अनमोल देन है इसको इसके लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा धर्म है, बिना किसी भी देरी और विचार –विमर्श के इस काम में लग जाना है और तब नहीं रुकना है जब तक कि हमको अपनी मंजिल नहीं मिल जाती |
सदा ज्ञान हासिल करते रहो और हमेशा कुछ नया सीखने की ज़िद-ओ-ज़हेद में लगे रहो क्योंकि ज्ञान ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है दूसरा कोई भी नहीं ! इसलिए दोस्तों खुद को और अपने बच्चों को ज्ञान हासिल ज़रूर कराएं|
ज्ञान क्या है :-
ज्ञान एक प्रकाश है जिसके द्वारा हमें इस संसार में जीवन को गुज़ारने का तरीक़ा आता है, सभ्यता आती है, अपनों के दुःख-दर्द को समझने की कला आती है| केवल ज्ञान ही एक ऐसी चीज़ जिसके द्वारा आप इस संसार में विषम से विषम परिस्तिथियों में भी बड़े संयम से काम ले सकते हैं तथा उस संकट से निकल सकते हैं | संकटों से निकलने की विद्या केवल ज्ञान मात्र से ही आती है इस का दूसरा कोई विकल्प नहीं है| इन्सान मजबूर है नीयती के आगे |
इसीलिए मनुष्य को सदैव धैर्य रखना चाहिए और अपने काम को बड़ी निष्ठां से करना चाहिये| ज्ञान जैसे – जैसे बढ़ने लगता है वैसे – वैसे मनुष्य के अन्दर सद्गुणों का विकास होने लगता है, और अंत में वह स्तिथि आती है जब वह इस संसार की हर चीज़ के बारे में जान जाता है |लोग उसको विद्वान् मानने लगते है तथा उसका सम्मान करने लगते हैं| ये संसार है इसमें बिना ज्ञान जीना बहुत मुश्किल होता है इसलिए हर इंसान को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करना चाहिए और ज्ञानी बनाना चाहिए इसी में आपका और हमारा दोनों का कल्याण है|
ज्ञान की तीन और बड़ी उपलब्धियां हैं जो इस प्रकार हैं –
ज्ञान अपने साथ तीन और चीज़ों लेकर आता है :-
०१.ज्ञान
०२.धन
०३.सम्मान
उपरोक्त चीज़ों से ज्ञान सम्पूर्ण होता है, कहने का अर्थ ये है कि जहाँ ज्ञान होगा वहां धन और सम्मान स्वतः आजायेगा इसलिए ज्ञान के पीछे भागने कि ज़रुरत है न कि धन और प्रतिष्ठा के |



Comments