Amazing beauty tips men and women sarkariresult.com

Amazing beauty tips men and women :-

संसार में तरह – तरह के प्राणी पाए जाते हैं जिनके चेहरे भी भिन्न – भिन्न होते हैं और उनकी बनावट भी अलग-अलग होती है | ईश्वर ने जो हमको सुन्दर – सुन्दर सा मुखड़ा दिया है उसकी केयर करना हमारा परम कर्त्तव्य है | परमात्मा ने हमको इतना सुनदर शरीर और चेहरा दिया है हमें इसकी देखभाल ज़रूर करनी चाहिये| ईश्वर के इस वरदान रुपी चेहरे को तो हम नहीं बदल सकते, किन्तु इसकी समय – समय पर केयर करके इसको आकर्षक ज़रूर बना सकते हैं और उस ईश्वर का शुक्रिया करना चाहिए कि उसने हमको सबकुछ देने के बाद भी कभी अहसान नहीं जताया और हमेशा से दे रहा है और हमेशा तक देता रहेगा उसने ये वादा किया है, किन्तु हमारा भी तो कुछ कर्त्तव्य बनता है कि हम उसको पूजे और उसी की ही इबादत करें |


 
बेशक वह अल्लाह (ईश्वर) ही है जो तमाम जहानों का मालिक और राजिक है हमें उसकी सदैव पूजा करनी चाहिए बेशक वह इसके लायक हैं | इस संसार में ईश्वर ने दो ही रंग बनाये|

०१.गोरा (क्रीमी)

०२.कला (श्याम)

ये दो रंग सिर्फ इंसानों के लिए बनाये गए हैं इनको हम बदल तो नहीं सकते किन्तु इनको साफ़ सुथरा करके सुन्दर दिखने का प्रयास ज़रूर कर सकते हैं| मनुष्य जीवन बहोत ही अनमोल है और इसका महत्व हर जानदार प्राणी जानता है| इसका ख्याल रखना हमारा परम कर्त्तव्य है, और इसको साफ़ सुथरा रखने से हमको अनेको लाभ हासिल होते है :-

०१.आयु बढ़ती है और हम खुद को खुश महसूस करवा पाते हैं|

०२.हमसे बात करने वाला व्यक्ति दो मिनट के बजाये दस मिनट तक बात करता है, क्योंकि उसको हमसे बात करना अच्छा लगता है | 


 
०३.हम आकर्षक दिखेंगे तो लोग हमें देखने की कोशिश करेंगे भेले ही हमारा रंग कला(सांवला) ही क्यों न हो,हर इंसान आपको देखकर येही कहेगा कि सांवला है किन्तु देखने में अच्छा दिखता है |

०४. हमें दिन में कम से कम दो बार फ्रेश ज़रूर होना चाहिए |

०५. रात को सोने से पहले मुह और दांत को अच्छी तरह साफ़ करके सोना चाहिए|

०६.चहरे को चमकदार बनाने के लिए हमें अच्छा खानपान पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए और पूरी नींद भी लेना चाहिए|

०७.किसी भी तरह की टेंशन से बचना चाहिए इससे चेहरे पर सिमटे पड़ जातीं हैं इसलिए इसका ज़रूर ख्याल रखें|

०८.अच्छा भोजन का सेवन करेंगे तो कम बीमार पड़ेंगे और आप स्वस्थ रहेंगे,और रात को सोने से पहले अपनी आँखों को गुलाबजल से ज़रूर धोंये और सुरमा या काजल का ज़रूर उपयोग करें क्योंकि आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है|


 
०९.चेहरे को निखार देने के लिए किसी भी प्रकार की क्रीम का उपयोग कर सकते हैं ,किन्तु उसके साइड इफ़ेक्ट न हों |

१०. बालों को हमेशा अच्छे से धोकर उसमें तेल ज़रूर लगाया करें इससे आपके बाल तो स्वस्थ रहेंगे तथा आपका दिमाग भी तरोताज़ा और स्वस्थ रहेगा|

११.ज्यादा से ज्यादा पानी पियें ताकि आपके शरीर में पानी की कमी कभी न होने पाए और आप हमेशा स्वस्थ बने रहें|

१२.धूम्रपान बिल्कुल न करें,इससे आपका शरीर दुबला – पतला व कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो सकता है | इससे आपके होंट काले व चेहरा पीला पड़ जाता है, और मुंह से बहुत ही बुरी तरह की बदबू आने लगती है जिससे इंसान आपसे बात करना तो दूर आपके खड़ा तक नहीं होना चेहेगा| इसीलिए दोस्तों हमको धूम्रपान से हमेशा बचना चाहिए |


 
१३.किन्ही कारणों से यदि आप को धूम्रपान की लत लग गयी है तो इसको बिना किसी चिंता के इसको जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें|

१४.पुरुषों को सनक्रीम ज़रूर उपयोग करना चाहिए यदि वह धूप में बाहर आने जाने का काम करते हैं, और नहीं भी जाते हैं तो भी इसका उपयोग कर सकते हैं |

१५. अच्छा खानपान आपकी आयु तो बढाता ही है साथ में आपके काम करने कि क्षमता को बढ़ा देता है इसलिए दोस्तों अच्छा खानपान बहुत ही ज़रूरी है हमारे शरीर के लिए |

१६.नियमित व्यायाम करें जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है, इससे हमारा शरीर बहुत ही आकर्षक दिखने लगता है इसिलए दोस्तों नियमित व्यायाम करें|


 
१७.अच्छे व साफ़ कपडे पहनने की कोशिश करें और बालों में अच्छी तरह से कंघा किया करें|

१७. हमेशा दांत साफ़ रखें और खुशबू का उपयोग किया करें, दांत साफ़ होने से आपकी यादाश्त भी अच्छी होगी क्योंकि दांतों का सम्बन्ध दिमाग से होता है, इसीलिए दोस्तों दांतों को हमेशा साफ़ रखना चाहिए|

१८.ज्यादा से ज्यादा खुश रहना सीखो और टेंशन लेने से बचें |

१९.अपने दिमाग को हमेशा ख़ुशी का अहसास कराया करें इससे आपको बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा, इसीलिए दोस्तों खुश और तंदुरुस्त रहना सीखो|

 

 

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness