समय के महत्व को समझने की आवश्यकता है। (importance of time)
समय के महत्व को समझने की आवश्यकता है-
जिंदगी के सामने एक यह ही ऐसा बिंदु है, जो
हमेशा एक सा नहीं रहता। आपके
पास केवल 24 घंटे
होते हैं, चाहे आप इनका सद्उपयोग कर लें या दुरूपयोग,इन्हें
तो बीत जाना ही है।समय की महत्वत्ता तो केवल वही व्यक्ति समझता है,
जो असफल हो जाता है या वह जिसकी नौकरी
उम्र निकल जाने से रह जाती
है।
FUTURE@GOAL#SUCCESS YOUTUBE@ PINTEREST
इसके अलावा और भी कई उदाहरण हैं जो समय की महत्वत्ता को प्रदर्शित करते हैं।इसी लिये आपको समय रहते हर काम कोशिश करके समाप्त कर देना चाहिए। आप सिर्फ इतना समझिए कि आपको एक ही दिन मिला है और दोबारा ये नहीं मिलेगा।जिंदगी सबको बार - बार मौका नहीं देता है,कौन जानजीवन ने जो मौका आपको दिया है, वह शायद आखिरी हो।
FUTURE@GOAL#SUCCESS YOUTUBE@ PINTEREST
इसी लिए मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप को जो मौका मिला है उसको हाथ से न जाने दीजिए।प्रत्येक कार्य को उसी समय समाप्त करने की कोशिश किया करो,जिस समय आपको वह कार्य दिया जाये।सबसे ज्यादा आवश्यक कार्य को सबसे पहले किया करो।ज्यादा से ज्यादा ज्ञान और ज्ञान की बातें सीखने की आदत डालने की कोशिश करें,और अच्छे लोगों के साथ अपना समय बिताया करें।
जो दोस्त आपके हित के लिए आपको कुछ बताये या समझाये तो उसकी बात को आपको मानना चाहिए।क्योंकि अच्छे दोस्त भाग्यशाली लोगों को ही मिलते हैं।जीवन में दोस्तों का होना भी जरूरी होता है। लेकिन दोस्त भी अच्छी प्रवृत्ति के होने चाहिए।ये नहीं होना चाहिए कि आप कोई गलत काम करने जा रहे और वह आप को रोकने के बजाए आपको बढ़ावा दें,ऐसा दोस्त शत्रु से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगा और ऐसे दोस्तों से हमेशा बचना चाहिए।
जीवन अच्छे कर्मों के लिए मिला है न कि बुराई के लिए।हमेशा अच्छे काम करने की कोशिश किया करो।
आज आपको पढ़ाई करनी है तो आप कर नहीं रहे हैं ,और कल करने कोशिश करोगे तो परिवार की जिम्मेदारी होगी, चाहा कर भी नहीं कर पाओगे।उस समय क्या होगा, कुछ नहीं।बस जिंदगी की गाड़ी इसी तरह चलती रहेगी और सारी जिंदगी अपने आप को कोसते रहोगे।दोस्तों जो काम हमें करना ही है तो क्यों न उसे हम ठीक समय पर करें, जिससे हमें उससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल हो सके।
FUTURE@GOAL#SUCCESS YOUTUBE@ PINTEREST
मस्ती करना, घूमना
फिरना सारी जिंदगी लगा रहेगा,
लेकिन यह समय जो कुछ करने का है, बस कुछ ही दिनों का है,
उसके बाद खूब मस्ती करो,खूब
घूमों, क्योंकि
जिंदगी को एक निश्चित राह तो मिल जाये
गी।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि मैंने जो
कुछ कहा है आप उस पर जरूर विचार करेंगे।



Comments