मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।
मनुष्य का संसार में आने का उद्देश्य-मनुष्य को चाहिए कि यदि वह इस संसार
में आया है तो किस लिए आया है, उसे इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है।संसार में आने के बाद हम अपने कर्तव्य भूल जाते हैं।प्रत्येक मनुष्य के अंदर ईश्वर वास करता है। अपने मन और तन को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। तभी आपको को ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।ईश्वर हमेशा स्वच्छ मन में निवास करता है।मनुष्य इस संसार का सबसे विवेकशील प्राणी है।मनुष्य को सफल होने के लिए जिस चीज की जरूरत है, वह है अपनी बात पर अटल रहना।जो भी व्यक्ति अपने कार्य को सही समय पर नहीं करता उसको पछताने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता।सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य को सबसे पहले करें,इसी में आपकी भलाई है।मनुष्य अपने विनाश का कारण स्वयं ही होता है।sarkariresult.com
अपने कार्य को समय पर ही करो और उसको कल पर मत डालो,क्योंकि समय और इंसान किसी का भी इंतजार नहीं करते। कहने का अर्थ यह है कि जब आप किसी का कोई कार्य ठीक समय पर नहीं करोगे तो पुनः वह.व्यक्ति आपसे अपना काम नहीं करवायेगा।वह अपना काम किसी और से करवा लेगा।उस समय पछताने के सिवा कुछ हाथ नहीं आयेगा।
बोलने से पहले सोचना अवश्य चाहिए-
बोलने से पहले आपको चाहिए कि आप अपने सामने वाले व्यक्ति की बात को भी सुनें। उसके बाद अपनी बात को रखें। जरूरत से ज्यादा कभी न बोलें।कम बोलना सबसे ज्यादा अच्छा होता है,परन्तु जब आप को बोलने की जरूरत पड़े तभी आप बोलें।
मनुष्य को अपने शब्दों को अपने धन की भांति खर्च करना चाहिए।किसी भी क्षेत्र में आप कार्य करते हो चाहें वो सरकारी हो या निजी दोनों में ही आप का अपना व्यक्तित्व ही प्रभाव डालता है।आपके कार्यालय के सभी लोग आपसे अच्छी बातें सीखने के लिए और सलाह लेने के लिए सदैव आपसे प्रेम करेंगे।
यदि आप ने अपने व्यकतित्व व आचरण और नैतिकता को संभाला है,तभी आपको सब प्रेम करेंगे।जो व्यक्ति ज्यादा बोलता है और उसका आचरण लोगों के प्रति अच्छा नहीं है तो लोग उससे नफरत करते हैं।
कभी किसी से बहस न करें-
जब कोई व्यक्ति किसी बात पर किसी से बहस करता है, तो आप को उससे बहस नहीं करना चाहिए।क्योंकि जो व्यक्ति आपसे बहस कर रहा है, वह यह अच्छीं प्रकार से जानता है कि वह गलत है, लेकिन वह यह सब आपको गुमराह करने की कोशिश में करता है। बुध्दिमान व्यक्ति कभी किसी से बहस नहीं करते।हमेशा अच्छे कार्य करने की कोशिश करें और ईश्वर को याद किया करें।
सफल होने के लिए क्या करें-मनुष्य को सफल होने के लिए बड़ी धैर्यता और पूरी लगन से अपने कार्य को करना चाहिए।अपने कीमती समय को बड़ी ही सावधानी से उपयोग करना चाहिए।मनुष्य को हर काम ये समझ कर करना चाहिए कि यह उसके पास केवल ये ही एक आखिरी अवसर है।amazon.in
असफलता के कारण :-
ज़िन्दगी में सफलता और असफलता दोनों का होना बहुत ज़रूरी है। असफलता हमें सिर्फ यही सिखाती है कि सफलता के लिए किया गया प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया। असफलता से सीख लेनी की ज़रुरत है। हमें चाहिए कि जो भी काम हमें मिले उसको बहुत ही ईमानदारी से करने की कोशिश करें।
facebook
ज़िन्दगी में सदैव सकारात्मक विचार रखने की कोशिश मनुष्य को मुसीबतों से बचाती है। मनुष्य के जीवन में उसकी सोच बहुत ही मायने रखती है।
अपने कार्य से ज़्यादा से ज़्यादा प्रेम करे क्योंकि आपका कार्य ही आपको सफलता की ओर ले जा सकता है। हमेशा दूसरों के लिए अच्छा सोंचे तो आपका भी हमेशा अच्छा ही होगा।
ज़िन्दगी में सदैव सकारात्मक विचार रखने की कोशिश मनुष्य को मुसीबतों से बचाती है। मनुष्य के जीवन में उसकी सोच बहुत ही मायने रखती है।
अपने कार्य से ज़्यादा से ज़्यादा प्रेम करे क्योंकि आपका कार्य ही आपको सफलता की ओर ले जा सकता है। हमेशा दूसरों के लिए अच्छा सोंचे तो आपका भी हमेशा अच्छा ही होगा।



Comments