जीवन में कभी हारना नहीं है। (Never give up in life) how can i become rich?

जीवन में सुख और दुःख का आना जाना  लगा  ही रहेगा, परन्तु  हमें उनसे डरना नहीं  है बल्कि  उनका मुक़ाबला करना है। बहुत से लोग जीवन में मिली असफलता से निराश  हो  कर  खुद को मिटा देते  हैं। लेकिन दोस्तों  जीवन बहुत ही मूल्यवान  उपहार है जो कि ईश्वर ने हमको दिया है। हम  खुद पर गर्व होना चाहिए कि ईश्वर ने हमको मनुष्य बनाया अगर वह चाहता तो हमको जानवर आदि  बना सकता  था , लेकिन  उसने ऐसा नहीं किया और हमको ये जीवन उपहारस्वरूप आराम से जीने के लिए दिया है।

 

जीवन में समस्याएं कभी भी ख़त्म नहीं होंगी ,लेकिन हमको उनके  बीच तालमेल बिठाना होगा ,क्योंकि हम तो इंसान हैं और इंसान का जीवन ही संघर्षों से भरा  हुआ है कहने  का मतलब  ये है दोस्तों जीवन का अर्थ  ही  है संघर्ष । ख़ुशी से जीवन यापन करें खुद भी खुश  रहें और दूसरों को भी खुश रखें। जीवन भी एक वरदान  है और वरदान  सबको नहीं मिलता। इंसान को ईश्वर ने सबसे ज़्यादा ताक़त दी है जोकि किसी और प्राणी को नहीं मिली है। हमें खुद को हमेशा  खुश और तनावमुक्त रखना चाहिए।

जीवन में अपनों का साथ होना उतना ही ज़रूरी है जितना  कि दवाई के साथ परहेज़ का। कहने का मतलब  ये  कि अगर आप को अपनों   का साथ नहीं मिला तो आप बिखर जाएंगे। थोड़ी -बहुत  हर इंसान  के अंदर कमी होती है, आप को उनको नज़रअंदाज़ करके अपनों से मोहब्बत करना चाहिए।  एक अपने ही हैं जो ग़म में सबसे पहले आपके साथ होते हैं। किसी प्रकार की अगर कोई बात हो  भी जाती  है तो उसको आपस  में बैठकर सुलझा लेना चाहिए। मामूली - मामूली  बातों पर इस क़दर झगड़ा नहीं करना चाहिए , हम इंसान है न कि जानवर। अक़सर लोग कहते  हैं  कि मेरा उनसे आना -जाना नहीं है , क्यों ? सबसे पहले आप खुद को देखो  कि गलती आख़िर हो कहां  रही है। उसके बाद आप उस गलती को ठीक करके अपनों से नज़दीकियाँ बढ़ाने  कोशिश करें ,यकीन कीजिये  वह भी आपसे उतना ही प्यार करेंगे जितना कि आप उनसे करते हैं। 

 जीवन को आनंद  के साथ जीना चाहिए -

जीवन को आनंद  लेकर जीना चाहिए इसी में हम सबकी भलाई  है। हमको अपने काम से प्यार करना चाहिए। हम जो भी काम करते हैं हमें उसको बोझ समझ कर नहीं  करना चाहिए बल्कि उसको हमें आननद लेकर करना चाहिए ,इससे  बड़े -बड़े काम आसान हो जाते हैं और हमारा काम भी पूरा हो जाता है। ये दुनिया है इससे जितना डरोगे ये उतना ही डराएगी। कभी भी हिम्मत  नहीं हारनी है, हमेशा जीतने की इच्छा रखनी है। 

   

Comments

Popular posts from this blog

मनुष्य में खूबियाँ भी विकसित करना जरूरी होता है।

AMAZING STORY (sarkariresult.com)

रोगों का आगमन (sarkariresult.com) happiness and sadness